लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनावः बंशीधर भगत बोले- क्षेत्र में काम करना होगा, मोदी लहर के सहारे नैया पार नहीं होगी

By भाषा | Updated: August 27, 2020 21:06 IST

भगत ने यहां कहा कि मोदी लहर के सहारे अब किसी की नैया पार नहीं होगी और विधायकों को क्षेत्र में जाकर मेहनत करने के बाद ही लोग उन्हें वोट देंगे। उन्होंने कहा, “अब ऐसा नहीं है कि लोग मोदी के नाम से वोट दे देंगे। बहुत दे दिए मोदी के नाम से वोट। आगे उन्हें स्वयं मेहनत करनी होगी।”

Open in App
ठळक मुद्दे अगर विधायक केवल मोदी के नाम से जीतने का भाव मन में रखेंगे, तो यह गलत होगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सामने अब सबसे बड़ा लक्ष्य 2022 का विधानसभा चुनाव है।भगत स्वयं नैनीताल के कालाढूंगी से विधायक हैं। भगत ने यह भी साफ किया कि विधायकों को टिकट दिए जाने से पहले उनका प्रदर्शन देखा जाएगा।

देहरादूनः उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मोदी लहर के सहारे किसी पार्टी विधायक की नैया पार नहीं होगी और लोगों का वोट पाने के लिए उन्हें क्षेत्र में जाकर स्वयं मेहनत करनी होगी।

संवाददाताओं से बातचीत में भगत ने यहां कहा कि मोदी लहर के सहारे अब किसी की नैया पार नहीं होगी और विधायकों को क्षेत्र में जाकर मेहनत करने के बाद ही लोग उन्हें वोट देंगे। उन्होंने कहा, “अब ऐसा नहीं है कि लोग मोदी के नाम से वोट दे देंगे। बहुत दे दिए मोदी के नाम से वोट। आगे उन्हें स्वयं मेहनत करनी होगी।”

उन्होंने कहा कि अगर विधायक केवल मोदी के नाम से जीतने का भाव मन में रखेंगे, तो यह गलत होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सामने अब सबसे बड़ा लक्ष्य 2022 का विधानसभा चुनाव है और उन्होंने विधायकों को अपने क्षेत्रों में जाने और कड़ी मेहनत करने को कहा है।

भगत स्वयं नैनीताल के कालाढूंगी से विधायक हैं। भगत ने यह भी साफ किया कि विधायकों को टिकट दिए जाने से पहले उनका प्रदर्शन देखा जाएगा। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी विधायकों का प्रदर्शन अच्छा ही होगा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भगत के बयान को मोदी लहर की समाप्ति की स्वीकारोक्ति के रूप में लेते हुए इसपर चुटकी ली है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, “हम भगत को सही बयान जारी करने के लिए बधाई देते हैं । उन्होंने स्वीकार किया है कि मोदी लहर समाप्त हो गयी है । इसलिए वे अपने विधायकों को वोट के लिए अपने प्रदर्शन पर भरोसा करने की सलाह दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह इस तथ्य की स्वीकारोक्ति भी है कि पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के संसदीय चुनाव केवल मोदी के नाम से ही जीते थे । 

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा