लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की स्थापना के लिए लैंड बैंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: May 15, 2020 12:48 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवेज के निकटवर्ती क्षेत्रों में औद्योगिकीकरण की व्यापक संभावनाओं के तहत लैंड बैंक के लिए एक्सप्रेसवेज के दोनों तरफ की जमीनों की सम्भावनाओं पर भी विचार किए जाने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की स्थापना के लिए लैंड बैंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए योगी ने कहा कि लैंड बैंक का खाका तैयार करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि हाउसिंग, बाजार और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा सकें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की स्थापना के लिए प्रदेश में शीघ्रता के साथ लैंड बैंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग द्वारा राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए लैण्ड बैंक के लिए भूमि चिन्ह्ति करने की कार्रवाई तत्परता से की जाए। इसके लिए कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एक्सप्रेसवेज के निकटवर्ती क्षेत्रों में औद्योगिकीकरण की व्यापक संभावनाओं के दृष्टिगत उन्होंने लैंड बैंक के लिए एक्सप्रेसवेज के दोनों तरफ की जमीनों की सम्भावनाओं पर भी विचार किए जाने की बात कही। उन्होंने लैंड बैंक की उपलब्धता के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार शाम अपने सरकारी आवास पर उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि के चिन्हांकन और लैंड बैंक की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे।

इस बैठक में ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे, यू.पी.एस.आई.डी.सी. कानपुर के अधिकारियों ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि है। ऐसी भूमि को तेजी से चिन्ह्ति किया जाए। उन्होंने कहा कि लैंड बैंक तैयार करते समय इस बात पर भी विचार किया जाए कि उसमें औद्योगिक इकाइयों के अलावा, हाउसिंग, बाजार और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा सकें।

उन्होंने कहा कि लैंड बैंक के लिए बीमार यूनिट्स में उपलब्ध जमीन के सम्बन्ध में निर्णय लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 की महामारी से जूझ रही है। यह संकट का समय है, किन्तु हम सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इस चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कार्य करना होगा। प्रदेश में दक्ष मानव संसाधन, एक्सप्रेसवेज सहित बेहतर कनेक्टीविटी, अवस्थापना सुविधाएं व भरपूर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि बदली हुई वैश्विक परिस्थितियों में भारत में उत्तर प्रदेश विदेशी कम्पनियों के लिए आकर्षक गंतव्य हो सकता है। इसके लिए लैण्ड बैंक की उपलब्धता तेजी से सुनिश्चित करते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यकनुसार संशोधनों पर भी विचार किया जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा