लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: यूपी के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए डेढ़ करोड़ रुपये, लखनऊ, आगरा व रायबरेली के लिए धनराशि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 14:46 IST

एक माह का वेतन भत्तों सहित कोरोना पीडितों के उपचार व संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की भी घोषणा की है। शर्मा ने लखनऊ सहित अपने प्रभार वाले दो जिलों (आगरा व रायबरेली) के लिए धनराशि जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के लिए एक करोड़ रुपये व रायबरेली और आगरा के लिए 25-25 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है। धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस से आम लोगों के बचाव के लिए आवश्यक उपकरण अथवा अन्य सामान खरीदने के लिए किया जाएगा।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा व रायबरेली के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है।

उन्होंने अपने एक माह का वेतन भत्तों सहित कोरोना पीडितों के उपचार व संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की भी घोषणा की है। शर्मा ने लखनऊ सहित अपने प्रभार वाले दो जिलों (आगरा व रायबरेली) के लिए धनराशि जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ के लिए एक करोड़ रुपये व रायबरेली और आगरा के लिए 25-25 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है। इस धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस से आम लोगों के बचाव के लिए आवश्यक उपकरण अथवा अन्य सामान खरीदने के लिए किया जाएगा।

एक बयान में डॉ. शर्मा ने कहा कि आम जनमानस को कोरोना के संक्रमण से बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है, उसी कड़ी में इस धनराशि के लिए संस्तुति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में हर प्रकार की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं हैं।

उन्होंने कहा कि लोग परेशान नहीं हों इसलिए उन्हें घर में सामान की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने घर पर आपूर्ति के तंत्र को काफी अच्छे से लागू कर दिया है और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊदिनेश शर्मायोगी आदित्यनाथरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा