लाइव न्यूज़ :

सीएम वाईएसआर के पक्षपातपूर्ण रवैये से परेशान होकर दिया इस्तीफा, नायडू ने कहा कि यह सही समाधान नहीं

By भाषा | Updated: October 28, 2019 13:57 IST

वल्लभानेनी वामसी ने लिखा, ‘‘विधायक के तौर पर सराहनीय काम करने की मुझे संतुष्टि है। अब मैं एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुआ हूं लेकिन मेरे साथी और सहयोगी स्थानीय वाईएसआर कांग्रेस प्रभारी के प्रतिशोधात्मक रवैये से और कुछ सरकारी कर्मचारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये से परेशान हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अगर वह पद पर बने रहे तो शायद सहयोगियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।नायडू ने उन्हें लिखित जवाब में कहा ‘‘मेरे विचार से इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’

तेलुगु देशम पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देने वाले वल्लभानेनी वामसी अपने रुख पर सोमवार को भी कायम हैं जबकि तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पत्र लिख कर कहा है कि ‘‘इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’

वामसी ने रविवार को नायडू को पत्र लिख कर कहा था कि ‘‘(पार्टी) कैडर के हितों के लिए उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘विधायक के तौर पर सराहनीय काम करने की मुझे संतुष्टि है। अब मैं एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुआ हूं लेकिन मेरे साथी और सहयोगी स्थानीय वाईएसआर कांग्रेस प्रभारी के प्रतिशोधात्मक रवैये से और कुछ सरकारी कर्मचारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये से परेशान हैं।’’

नायडू को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अगर वह पद पर बने रहे तो शायद सहयोगियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। इस पर नायडू ने उन्हें लिखित जवाब में कहा ‘‘मेरे विचार से इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’

उन्होंने कहा ‘‘आपके राजनीति छोड़ देने से वाईएसआरसीपी और उनकी कठपुतली सरकार की प्रतिशोधपूर्ण राजनीति या उत्पीड़न बंद नहीं हो जाएगा। हमारी यह जिम्मेदारी है कि वर्तमान सरकार के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक कर लड़ाई लड़ें।’’

कृष्णा जिले के गन्नावरम से तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए वामसी ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके राजनीतिक कदमों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

टॅग्स :इंडियावाई एस जगमोहन रेड्डीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा