लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनावः अखिलेश ने कहा-रामपुर में केवल आजम, जो भी दल जमीन पर काम करेगा, वही जीतेगा

By भाषा | Updated: October 25, 2019 15:02 IST

अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों ने प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों का उपचुनाव अपने—अपने बूते लड़ा। इससे भाजपा को अपनी नाकामियां छुपाने के लिये किसी गठबंधन को निशाना बनाने का मौका नहीं मिला और उसका स्याह पहलू उजागर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के अलग-अलग उपचुनाव लड़ने से भाजपा का स्याह पहलू उजागर: अखिलेश।भाजपा की नाकामियां आम लोगों के जेहन में डालीं तो उनके मन में भगवा दल की सचाई साफ होती गयी।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आये उपचुनाव परिणामों से संतुष्ट समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि विपक्षी दलों के अपने—अपने बलबूते चुनाव लड़ने के कारण भाजपा का 'स्याह पहलू' उजागर करने में मदद मिली।

अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों ने प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों का उपचुनाव अपने—अपने बूते लड़ा। इससे भाजपा को अपनी नाकामियां छुपाने के लिये किसी गठबंधन को निशाना बनाने का मौका नहीं मिला और उसका स्याह पहलू उजागर हो गया।

पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा यही कहती थी कि भाजपा को रोकने के लिये विपक्षी दल एकजुट हो गये हैं। ऐसा करके वह लोगों को बरगलाने और अपनी नाकामियां छिपाने में कामयाब रहती थी। मगर इस बार ऐसा नहीं हो सका।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विपक्षी दलों ने अलग—अलग भाजपा की नाकामियां आम लोगों के जेहन में डालीं तो उनके मन में भगवा दल की सचाई साफ होती गयी। जितने ज्यादा लोग भाजपा की सचाई जानेंगे, उनका उससे उतना ही मोहभंग होगा। उपचुनाव में तीन सीटें जीतने वाली सपा के अध्यक्ष ने कहा कि नतीजों से साफ है कि जो भी दल जमीन पर काम करेगा, वही जीतेगा।

हम लोगों की समस्याओं को उठाना जारी रखेंगे और उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। भविष्य में किसी पार्टी के साथ गठबंधन की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा ''मैंने राजनीतिक जोखिम लिये हैं। चुनाव के समय बहुत गणित लगाए गए लेकिन वे सभी जनता के साथ रहने और उनकी आवाज उठाने वाले लोगों के सामने नाकाम हो गये।''

पार्टी संगठन को लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में अखिलेश ने कहा कि वह जल्द ही सपा में बड़े बदलाव करेंगे। ‘‘पार्टी को विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही पार्टी अपने मुद्दों को गांव—गांव तक पहुंचायेगी, ताकि लोगों को सचाई मालूम हो सके।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर तरफ सरकारी गुंडागर्दी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत यह दिखाने के लिये काफी है कि लोगों में वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के खिलाफ भैंस और बकरी चोरी तक का मुकदमा दर्ज कराने वाले स्थानीय प्रशासन के प्रति कितना गुस्सा है।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सपा प्रत्याशियों की जीत का मतलब यह है कि आम जनता लोकतंत्र को बचाना चाहती है। यह भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति आवाम के गुस्से की निशानी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन पर सरकार के तमाम दबाव के बावजूद सपा ने उपचुनाव में रामपुर, जलालपुर और जैदपुर सीटें जीत लीं। उन्होंने कहा ‘‘सपा हमेशा विकास की सियासत करती है। लोगों के जेहन में उसके शासन में हुए विकास कार्य अब भी ताजा हैं।’’ 

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथचुनाव आयोगउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा