लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह का सीएम नीतीश पर तंज, ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 18:30 IST

केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि अगर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ पर बिहार के मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।गिरिराज सिंह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के साथ भेदभाव को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर लगाए गए आरोपों पर जद (यू) ने तीखी प्रतिक्रिया दी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि अगर राज्य में सीएम नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पे, ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ पर बिहार के मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के साथ भेदभाव को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर लगाए गए आरोपों पर जद (यू) ने तीखी प्रतिक्रिया दी और बिहार सरकार के एक मंत्री ने भाजपा नेता से कहा कि उन्हें “घड़ियाली आंसू” बहाने बंद करने चाहिए।

सिंह की पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है और उन्होंने हाल में राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि उनके बाढ़ प्रभावित संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जबकि कुमार के गृह जिले नालंदा को “पर्याप्त बारिश के बावजूद” सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने नवादा में संवाददाताओं से कहा, “ये नीतीश कुमार की घोषित नीति है कि जो बाढ़ और सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त हैं, राज्य के खजाने पर पहला हक उनका है। उनकी सरकार किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं करती है।” उन्होंने कहा, “उन्हें (गिरिराज सिंह) बेगूसराय के लिए घड़ियाली आंसू बहाने बंद करने चाहिए।

एक सांसद और एक केंद्रीय मंत्री के रूप में बेगूसराय के लिए उनकी अपनी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। उन्हें दूसरों पर बंदूक तानने की जगह खुद कुछ पहल करनी चाहिए।” सिंह से बेगूसराय दौरे के दौरान जब जद (यू) की प्रतिक्रिया पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “तो क्या मैं आत्महत्या कर लूं? अगर एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र की आवाज न उठाऊं, तो मुझसे और क्या करने उम्मीद है?” इस बयान पर कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा है कि सिंह के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला और जिस जद (यू) नेता ने उन्हें ऐसा कहने के लिए उकसाया, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

 

टॅग्स :इंडियाबिहारगिरिराज सिंहनीतीश कुमारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा