लाइव न्यूज़ :

पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 12:42 IST

केंद्रीय मंत्रियों- धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रह्लाद सिंह पटेल व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के साथ गृह मंत्री सुबह में मंदिर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेश इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती भी मौजूद थे।अमित शाह का मंदिर के सिंह द्वार के पास स्वागत किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समुद्र किनारे स्थित तीर्थ नगरी पुरी पहुंचे और श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। ओडिसा के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने कड़ी सुरक्षा सुरक्षा के बीच दौरे के दूसरे दिन 12वीं सदी में बने इस मंदिर के दर्शन किए और त्रिमूर्ति - भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्रियों- धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रह्लाद सिंह पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के साथ गृह मंत्री सुबह में मंदिर पहुंचे। भाजपा प्रदेश इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती भी मौजूद थे जब शाह का मंदिर के सिंह द्वार के पास स्वागत किया गया।

मंदिर के पुजारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 मिनट रुकने के दौरान शाह ने मंदिर के गर्भ गृह के पास दर्श किए और दीप जलाकर प्रार्थना की। शाह के पारिवारिक पुजारी रघुनाथ गोच्चिकर ने बताया कि मुख्य मंदिर के भीतर पूजा करने के अलावा गृह मंत्री ने परिसर के आस-पास का भी भ्रमण किया और देवी विमला और महालक्ष्मी मंदिर भी गए।

उन्होंने बताया कि शाह पहले भी कई बार श्री जगन्नाथ मंदिर आ चुके हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वह पहली बार मंदिर आए हैं। शाह का स्वागत पुरी के जिला कलक्टर बलवंत सिंह, मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने किया।

बाद में गृह मंत्री राज्य की राजधानी में स्थित भगवान शिव के लिंगराज मंदिर पहुंचे। इस दौरान शाह के साथ तीन केंद्रीय मंत्री, भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मौजूद थे।

भुवनेश्वर की सांसद ने कहा कि गृह मंत्री ने मंदिर के भीतर करीब 20 मिनट बिताए और विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “अमित जी ने भगवान लिंगराज के दर्शन किए।” शुक्रवार को शाह ने भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। बैठक के बाद उन्होंने भाजपा की ओर से जनता मैदान में सीएए पर आयोजित रैली को संबोधित किया। 

टॅग्स :ओड़िसाअमित शाहपूरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

ज़रा हटकेमेहमानों ने रक्तदान किया और 18 यूनिट रक्त एकत्र, संविधान की शपथ लेकर शादी, सोशल मीडिया पर वायरल

भारतनूरा कुश्ती या भड़ास निकालने का सही समय, महायुति में मारामारी

भारतगृह मंत्री अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, और अधिक मजबूती से काम करेगी NDA सरकार

भारतConstitution Day 2025: 'मजबूत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है संविधान', अमित शाह ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा