लाइव न्यूज़ :

भाजपा साजिश के तहत कांग्रेस की तरफ से बुक ट्रेनों को चलाने की नहीं दे रहीं इजाजत : अजय लल्लू

By भाषा | Updated: May 14, 2020 17:27 IST

उत्तर प्रदेश और गुजरात की भाजपा सरकारों पर प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर वापस लाने के लिये उनकी पार्टी द्वारा बुक की गई ट्रेनों को चलाने की अनुमति नहीं देने का आरोप उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने एक बयान में कहा कि सूरत में अभी तक गुजरात कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिये 12 ट्रेनें बुक की थी लेकिन वहां के कलेक्टर फाइल दबा कर बैठ गए हैं और ट्रेनों को उत्तर प्रदेश जाने नहीं दे रहे हैं।लल्लू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि महामारी के समय राजनैतिक प्रतिद्वंदिता को एक तरफ रखकर श्रमिकों को घर वापस लाने पर विचार करे और कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी ट्रेनों को प्रदेश में आने से रोका न जाये।

लखनऊ: उत्तर प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की भाजपा सरकारों पर प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर वापस लाने के लिये उनकी पार्टी द्वारा बुक की गई ट्रेनों को चलाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा बुक की गई ट्रेनों को भाजपा सरकारों द्वारा चलाने की इजाजत न देने पर कड़ा एतराज जताते हुये कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के लगभग दस लाख मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों को मुफ्त में वापस पहुंचाने का भरोसा दिलाया था लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा और उससे संबंधित बिचौलिए मजदूरों से तय किराया से ज्यादा वसूल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने एक बयान में कहा कि सूरत में अभी तक गुजरात कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिये 12 ट्रेनें बुक की थी लेकिन वहां के कलेक्टर फाइल दबा कर बैठ गए हैं और ट्रेनों को उत्तर प्रदेश जाने नहीं दे रहे हैं। प्रदेश के 19 हजार 200 श्रमिक अकेले सूरत में फंसे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि सूरत से अमेठी,सुल्तानपुर, अयोध्या, फैजाबाद, गोण्डा, फैजाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज बलिया के लिए ट्रेन बुक की गई थी। बयान में कहा गया है कि सूरत के जिलाधिकारी ने कहा है यदि उत्तर प्रदेश सरकार इन ट्रेनों को अपने राज्य में आने की अनुमति देगी तो वह इन ट्रेनों को भेज देंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकारों पर इस मुद्दे पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से फंसे हुए मजदूरों का विवरण मांगा था और इस संबंध में अभी तक कई पत्र भी लिखे लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं मिला। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सूरत के अलावा गुजरात के वलसाड से 6 और भरूच से 5 ट्रेनों को इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वहीं, राजस्थान से कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी 13 ट्रेन से बलिया, गोरखपुर, फतेहपुर, जौनपुर, सहारनपुर, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर के हजारों श्रमिक घर वापस आये हैं। लल्लू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि महामारी के समय राजनैतिक प्रतिद्वंदिता को एक तरफ रखकर श्रमिकों को घर वापस लाने पर विचार करे और कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी ट्रेनों को प्रदेश में आने से रोका न जाये। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से फंसे मजदूरों का विवरण प्रदान करने की अपील की ताकि कांग्रेस उन मजदूरों को घर वापस पहुंचाने में मदद कर सके।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा