लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कोई मतभेद नहीं, सीएम ठाकरे ने कहा, भाजपा का दावा झूठा, गठबंधन के बीच ‘सुगम’ तालमेल

By भाषा | Updated: February 24, 2020 18:36 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों की बैठक में कहा कि पिछले तीन महीनों से सहयोगियों के बीच ‘‘अच्छा तालमेल और सहयोग’’ है। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन सहयोगियों के बीच आगे सहयोग मजबूत करने की बात कही।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अच्छी बातचीत हुई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार में गठबंधन भागीदारों के बीच ‘मतभेद’ के विपक्षी भाजपा के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि गठबंधन के बीच ‘सुगम’ तालमेल है।

ठाकरे ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों की बैठक में कहा कि पिछले तीन महीनों से सहयोगियों के बीच ‘‘अच्छा तालमेल और सहयोग’’ है। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है।

उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के बीच आगे सहयोग मजबूत करने की बात कही। एक मंत्री ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा, ‘‘हाल में दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अच्छी बातचीत हुई। हमने एक घंटे तक तकरीबन हर मुद्दे पर चर्चा की।’’

एक सूत्र ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा कि वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं और गठबंधन में मतभेद के भाजपा के बयानों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि कर्ज माफी योजना का क्रियान्वयन सोमवार से शुरू होगा और सभी लाभार्थी किसानों के दो लाख तक के कर्ज 31 मार्च तक माफ कर दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, तीनों दलों की समन्वय बैठक के दौरान एनपीआर, सीएए और वी डी सावरकर के सम्मान के लिए भाजपा द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमुंबईशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा