लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए भीड़ जुटायेगी लेकिन वोट नहीं!

By भाषा | Updated: February 7, 2019 18:01 IST

प्रियंका गांधी ने छह फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में पद भार संभाला था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पूर्व का पदभार सौंपा है।

Open in App

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के लिए भीड़ जुटाएंगी लेकिन उसे वोट नहीं दिला सकती हैं। तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता आबिद रसूल खान ने कहा, ‘‘वे दिन अब लद गये है जब लोग सुपर-करिश्मे के साथ आते थे और मतदाताओं को आकर्षित करते थे । आज का मतदाता शिक्षित है, विशेषकर युवा, जो प्रभाव छोड़ रहे है।’’ 

खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वे (मतदाता) उन पार्टियों के साथ है जो वादे करते हैं और उन्हें पूरा करते हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इस संदर्भ में ‘‘क्लासिक मामला’’ टीआरएस है जिसने अपने सुशासन और वादों को पूरा करके राज्य में हाल में हुए विधानसभा और पंचायत चुनावों में जीत दर्ज की और इसमें कोई ‘‘करिश्मा’’ नहीं था।’’ 

प्रियंका ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में पद भार संभाला था। खान ने कहा, ‘‘किसी फिल्म स्टार या सेलिब्रिटी के प्रवेश की तरह ही उनका (प्रियंका) प्रवेश केवल भीड़ जुटाने के लिए है लेकिन वे इसे मतों में नहीं बदल पायेंगे क्योंकि मतदाताओं ने निर्णय लिया है कि वे ऐसी पार्टियां चाहते हैं जो वादों को पूरा करे।’’ 

कुछ विश्लेषकों के आकलन पर कि प्रियंका का ‘‘करिश्मा’’ उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समान है, उन्होंने कहा, ‘‘इसमें अंतर है।’’ 

खान ने कहा कि इंदिरा गांधी के दिनों के दौरान करिश्मा महत्वपूर्ण था क्योंकि ज्यादातर मतदाता निरक्षर थे और अब ऐसा नहीं है। सोशल और दूसरे मीडिया साधनों की बदौलत लोग अब करिश्मा ही नहीं, अपने अधिकारों की भी मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा