लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- ‘डेड फोर्सेस’ का हम क्या करेंगे, महागठबंधन में वापसी पर बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 20:48 IST

बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘नीतीश जी भाजपा के साथ क्या हमसे पूछकर गए थे। हम तो उस समय उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात करते थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव में फिर से दोनों साथ होंगे, तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘सरकार में स्थिरता होनी चाहिए।चार साल में लोगों ने चार सरकारें देखीं। फिर सरकार अस्थिर होगी तो नुकसान किसका होगा। हम नुकसान के पक्ष में नहीं हैं।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन में वापसी की संभावनाओं को लगभग नकारते हुए कहा कि जो लोग थक चुके हैं और भाजपा—आरएसएस से लड़ नहीं सकते है, ऐसी ‘डेड फोर्सेस (चुकी हुई ताकतों)’ का हम क्या करेंगे।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद उनकी महागठबंधन में वापसी की संभावना को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बारे पूछे जाने पर कहा ‘‘जो लोग थक चुके हैं, भाजपा—आरएसएस से लड़ नहीं सकते हैं, ऐसी ‘डेड फोर्सेस’ का हम क्या करेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि नीतीश कुमार के साथ उनके चाय पीने पर भाजपा नेताओं की चिंताएं बढ़ने लगती हैं, तेजस्वी ने कहा, ‘‘भाजपा वाले क्या सोचते हैं, इसपर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।’’

बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘नीतीश जी भाजपा के साथ क्या हमसे पूछकर गए थे। हम तो उस समय उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात करते थे।’’ राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात एनपीआर और एनआरसी को लेकर बिहार विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव पर चर्चा के लिए हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में फिर से दोनों साथ होंगे, तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘सरकार में स्थिरता होनी चाहिए।

चार साल में लोगों ने चार सरकारें देखीं। फिर सरकार अस्थिर होगी तो नुकसान किसका होगा। हम नुकसान के पक्ष में नहीं हैं।’’ बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष की नेता और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि एनआरसी, एनपीआर पर राज्य सरकार ने सही रुख अपनाया है लेकिन अभी महागठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने की बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मांझी ने बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री का रुख ठीक है। उन्होंने सोच समझकर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब भी महागठबंधन में आएं तो उनका स्वागत है। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार से बढ़िया चेहरा कोई नहीं है।

मांझी ने कहा कि वह नीतीश कुमार से पूर्व में भी राजग छोड़कर महागठबंधन में आने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह भी पहले ऐसा बोल चुके हैं। महागठबंधन में समन्वय समिति के गठन की पूर्व में लगातार मांग करने वाले मांझी ने कहा कि समिति तय करेगी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

टॅग्स :बिहारनागरिकता संशोधन कानूनतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा