लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच गरीब महिलाओं को 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटेगी महिला कांग्रेस: सुष्मिता देव

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:30 IST

कोरोना महामारी और लॉकडाउन को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि इसके चलते मुश्किलों का सामना कर रहे गरीब परिवारों की महिलाओं को आने वालो दिनों में उनका संगठन 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता के मुताबिक श्रमिक ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं, पृथक-वास केंद्रों (क्वारंटीन सेंटर) में रह रही महिलाओं और दूसरी गरीब महिलाओं को अब तक करीब पांच लाख नैपकिन बांटी जा चुकी हैं।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे गरीब परिवारों की महिलाओं को आने वालो दिनों में उनका संगठन 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटेगा।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे गरीब परिवारों की महिलाओं को आने वालो दिनों में उनका संगठन 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटेगा। सुष्मिता के मुताबिक श्रमिक ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं, पृथक-वास केंद्रों (क्वारंटीन सेंटर) में रह रही महिलाओं और दूसरी गरीब महिलाओं को अब तक करीब पांच लाख नैपकिन बांटी जा चुकी हैं। 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘महिला कांग्रेस का संकल्प 25 लाख सैनिटरी नैपकिन उन महिलाओं तक पहुंचाना है जो लॉकडाउन की वजह से इनको ख़रीद नहीं पा रही हैं। हम सैनेटिरी नैपकिन के साथ साबुन और अखबार भी दे रहे हैं ताकि महिलाएं साफ-सफाई का पूरा ध्यान रख सकें।’’ सुष्मिता ने सवाल किया, ‘‘महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बार-बार महिलाओं को बता रहा है कि वे सस्ते दरों पर सैनिटरी नैपकिन जन औषधि केंद्र से ख़रीदें। लेकिन जो महिला चिकित्सा प्रमाणपत्र के लिए 12 से 18 घंटा आज क़तार में खड़ी हैं, ट्रेन में सफर रही है, पैदल चल रही है, क्वॉरंटीन सेंटर में है, वह जन औषधि केंद्र तक कैसे पहुंचेगी ?’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार की महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का स्तर यह है कि इन्होंने पहले सैनिटरी नैपकिन को आवश्यक उत्पादों की श्रेणी में नहीं रखा और जब लोगों ने इसकी आलोचना की तब मंत्रालय ने एक परिपत्र के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन को आवश्यक उत्पाद में शामिल किया। सरकार को यह समझ नहीं आ रहा है कि माहवारी महामारी के वक़्त नहीं रूकती।’’ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ सुरक्षित माहवारी एक मानव अधिकार है। यह महिला की गरिमा, समानता और स्वास्थ्य का अधिकार से जुड़ा है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसपीरियड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा