लाइव न्यूज़ :

बिहार: जेडीयू-बीजेपी गठबंधन पर सुशील मोदी ने कहा- 'ये रिश्ता दो दशक से पुराना और जांचा-परखा है'

By एएनआई | Updated: December 31, 2019 12:40 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भरोसा जताया है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते ठीक हैं। सुशील मोदी ने कहा कि ये रिश्ता दो दशक से भी पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ सालों को छोड़ दें तो ये दो दशक से पुराना और जांचा-परखा रिश्ता है: सुशील मोदीप्रशांत किशोर और सुशील मोदी के बीच हाल के बयानबाजी से लग रही हैं कई तरह की अटकलें

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि कुछ सालों को छोड़ दें तो बीजेपी और जेडीयू के बीच का रिश्ता 'जांचा-परखा' है और दो दशक पुराना है।

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, 'कुछ सालों को छोड़कर बीजेपी और जेडीयू में आपस में बहुत विश्वास है और दो दशक से ज्यादा पुराना है। एनडीए बिहार में विकास के मुद्दों जैसे कानून का शासन, महिला सशक्तिकरण, दलितों और पिछड़ों के साथ न्याय, बाल विवाह और दहेज प्रथा पर रोक, नशे पर रोक, पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन हरियाली कैंपेन आदि पर एक है।

दूसरी तरफ जेडीयू के उपाध्यक्ष और राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बता सकते हैं कि किस परिस्थिति में पार्टी ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का लोकसभा और राज्यसभा में समर्थन किया था।

एएनआई  को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने नागरिकता (संशोधन) कानून को समर्थन देने पर असंतोष जताया था। इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपनी असहमति जताई थी और फिर बाद में नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। मीडिया के कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशांत किशोर ने इस्तीफे देने की भी पेशकश की थी।

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीजेडीयूप्रशांत किशोरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा