लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया सुले अपने पिता की महान विरासत की योग्य उत्तराधिकारी हैं, उनकी सराहना करता हूंः मिलिंद देवरा

By भाषा | Updated: November 29, 2019 16:26 IST

देवरा ने ट्वीट किया, ‘‘सुप्रिया सुले अपने पिता की महान विरासत की योग्य उत्तराधिकारी हैं। वह (सुप्रिया) प्रभावी हैं क्योंकि उनका मानना है कि सामाजिक कार्य और नीति परिवर्तन राजनीतिक सशक्तिकरण के रास्ते पर ले जाते हैं। मैं इस विचार से सहमत हूं और इस पर उनके काम करने के लिए उनकी सराहना करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण मुंबई क्षेत्र से पूर्व सांसद ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।सुले पुणे जिला स्थित बारामती लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुई हैं।

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने शुक्रवार को कहा कि बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले अपने पिता एवं राकांपा प्रमुख शरद पवार की महान विरासत की ‘योग्य उत्तराधिकारी’ हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सुले के उस विचार से सहमत हैं कि सामाजिक कार्य और नीति परिवर्तन राजनीतिक सशक्तिकरण के रास्ते पर ले जाते हैं। देवरा ने ट्वीट किया, ‘‘सुप्रिया सुले अपने पिता की महान विरासत की योग्य उत्तराधिकारी हैं। वह (सुप्रिया) प्रभावी हैं क्योंकि उनका मानना है कि सामाजिक कार्य और नीति परिवर्तन राजनीतिक सशक्तिकरण के रास्ते पर ले जाते हैं। मैं इस विचार से सहमत हूं और इस पर उनके काम करने के लिए उनकी सराहना करता हूं।’’

दक्षिण मुंबई क्षेत्र से पूर्व सांसद ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। सुले पुणे जिला स्थित बारामती लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। यह सीट राकांपा प्रमुख पवार का गढ़ माना जाता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि सुले और उनके चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच 79 वर्षीय राकांपा प्रमुख (शरद पवार) का उत्तराधिकारी बनने के लिये प्रतिस्पर्धा चल रही है। शरद पवार महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ बनाई थी।

टॅग्स :इंडियाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशरद पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा