लाइव न्यूज़ :

जमानत पर बाहर आए पी. चिदंबरम को स्टालिन ने किया फोन, सेहत का हालचाल लिया

By भाषा | Updated: December 5, 2019 13:29 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में एक दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं। द्रमुक की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक स्टालिन ने 74 वर्षीय चिदंबरम की सेहत का हालचाल लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बृहस्पतिवार को संसद पहुंचे और कहा कि सरकार संसद में उनकी आवाज दबा नहीं सकती।चिदंबरम 106 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद बुधवार को रिहा हुए जब उच्चतम न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई।

द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से फोन पर बात की और उनका हालचाल पूछा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में एक दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं। द्रमुक की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक स्टालिन ने 74 वर्षीय चिदंबरम की सेहत का हालचाल लिया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बृहस्पतिवार को संसद पहुंचे और कहा कि सरकार संसद में उनकी आवाज दबा नहीं सकती। चिदंबरम 106 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद बुधवार को रिहा हुए जब उच्चतम न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई।

चिदंबरम ने संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ, प्याज की कीमतों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह आज मीडिया से भी संवाद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वापस आकर खुश हूं। सरकार संसद में मेरी आवाज नहीं दबा सकती।’’

कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें पी चिदंबरम के अलावा गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी, कुमारी शैलजा, के सुरेश, कार्ति चिदंबरम आदि ने हिस्सा लिया । कांग्रेस सांसदों के हाथों में पोस्टर थे जिस पर लिखा था ‘‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार ’’।

वे प्याज की कीमत कम करने के लिये कदम उठाने की मांग भी कर रहे थे । कांग्रेस सांसद अपने साथ एक टोकरी प्याज भी लेकर आए थे । गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा था कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये कई कदम उठाये हैं जिनमें इसके भंडारण से जुड़े ढांचागत मुद्दों का समाधान निकालने के उपाय शामिल हैं। 

टॅग्स :इंडियाडीएमकेपी चिदंबरमसुप्रीम कोर्टकांग्रेससंसदआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा