लाइव न्यूज़ :

बंगाल में टिकट नहीं मिलने पर सोवन चट्टोपाध्याय ने छोड़ी BJP, पूरे बंगाल में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

By अनुराग आनंद | Updated: March 15, 2021 07:41 IST

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को भेजे इस्तीफे में सोवन चट्टोपाध्याय ने भाजपा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोवन चट्टोपाध्याय और उनके साथ बैसाखी बंदोपाध्याय ने भी टिकट नहीं मिलने पर भगवा पार्टी छोड़ दी।पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को अलीपुरदुआर सीट से टिकट दिए जाने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और पार्टी का हाल ही में दामन थामने वाले लोगों के बीच तकरार रविवार को खुलकर सामने आ गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कई लोगों ने भगवा पार्टी के प्रति नाराजगी जताई और इस्तीफा दे दिया। साथ ही, राज्यभर में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किये गये।

टीएमसी छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सोवन चट्टोपाध्याय और उनके साथ बैसाखी बंदोपाध्याय ने भी टिकट नहीं मिलने पर भगवा पार्टी छोड़ दी। चट्टोपाध्याय कई दशकों से बेहाला पूर्व सीट का प्रतिधित्व करते आ रहे हैं, हालांकि यहां से पायल सरकार को टिकट दे दिया गया जो हाल में पार्टी में शामिल हुई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को भेजे इस्तीफे में चट्टोपाध्याय ने भाजपा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। राज्य में आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बताया कि बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि बंगाली अभिनेत्री व हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र की चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा में आए बिशाल लामा को कालचिनी से उतारने का उत्तर बंगाल में विरोध शुरू हो गया

भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होते ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध शुरू हो गए तथा कई नेताओं ने हाल में पार्टी में शामिल हुए अन्य दलों के नेताओं को पुराने नेताओं से अधिक महत्व दिए जाने पर असंतोष जाहिर किया। वहीं कुछ मामलों में नए नेताओं ने अपनी सीट को लेकर नाखुशी जाहिर की। सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को अलीपुरदुआर सीट से उम्मीदवार बनाने तथा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में आए बिशाल लामा को कालचिनी से उतारने का उत्तर बंगाल में विरोध शुरू हो गया तथा स्थानीय नेता सड़कों पर उतर आए।

स्थानीय भाजपा नेता इस अन्याय को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे-

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘अशोक लाहिड़ी कौन हैं और उन्हें उम्मीदवार क्यों बनाया गया, हमें नहीं पता। अलीपुरदुआर से वह लड़ेंगे, तो वे पुराने लोग जिन्होंने पार्टी के लिए बरसों तक लड़ाई लड़ी, वे क्या करेंगे। स्थानीय भाजपा नेता इस अन्याय को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए हुगली जिले के सिंगुर क्षेत्र से वर्तमान विधायक रबींद्रनाथ भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

बंगाल में कई जिला स्तरीय नेताओं ने टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया

तृणमूल से टिकट नहीं मिलने पर भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हुए हैं। एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पार्टी को अपना फैसला बदलना होगा।’’ राज्य में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। श्यामपुर से भी तनुश्री चक्रवर्ती को टिकट दिया गया है जो हाल में भाजपा में आई हैं। वहीं, हावड़ा जिले के पंचला सीट से मोहितलाल घाटी को टिकट मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। कई जिला स्तरीय नेताओं ने भी टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा