लाइव न्यूज़ :

इंडियन नेशनल लोक दल को झटका, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और सुशील कुमार इंदोरा कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: October 8, 2019 20:20 IST

रोड़ी सिरसा से ही 2014 से 2019 के बीच इनेलो से लोकसभा सदस्य थे। इस मौके पर रोड़ी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ही एकमात्र सक्षम विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कई मोर्चों पर नाकाम भाजपा से कांग्रेस सत्ता लेने में कामयाब होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरोड़ी ने सिरसा में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।चौटाला परिवार में विवाद के बाद पिछले साल पार्टी में विभाजन हो गया था, जिससे यह लगभग कमजोर पड़ चुकी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंगलवार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को झटका देते हुए पार्टी के दो पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सिरसा में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और सुशील कुमार इंदोरा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। रोड़ी 2014 से 2019 के बीच सिरसा से इनेलो के सांसद थे जबकि इंदोरा इसी सीट से दो बार 1998 से 2004 के बीच इनेलो के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए।

उल्लेखनीय है कि पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद दोनों पूर्व इनेलो सांसदों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। तंवर भी 2009 और 2014 में सिरसा से ही चुनाव हार गए थे। इस मौके पर रोड़ी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ही एकमात्र सक्षम विकल्प है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कई मोर्चों पर नाकाम भाजपा से कांग्रेस सत्ता लेने में कामयाब होगी। इनेलो इस समय संकट का सामना कर रही है। चौटाला परिवार में विवाद के बाद पिछले साल पार्टी में विभाजन हो गया था, जिससे यह लगभग कमजोर पड़ चुकी है।

पार्टी के अधिकतर नेता और निर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस, भाजपा और इनेलो से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा