लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू को झटका, एक और विधायक ने दिये पार्टी छोड़ने के संकेत, वाइएसआर कांग्रेस में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 20:26 IST

गुंटूर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक मड्डाली गिरि ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकागजों पर विभानसभा में टीडीपी के अभी 23 विधायक ही रहेंगे लेकिन व्यवहारिक रूप से उसके दो विधायक कम हो गए हैं। सत्तारूढ़ दल वाइएसआर कांग्रेस में शामिल नहीं हुए लेकिन वह तेदेपा के एक और विधायक वल्लभनेनी वामसी की तरह पार्टी छोड़ने के लिये सुरक्षित रास्ते की तलाश में हैं।

आंध्र प्रदेश में विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को झटका देते हुए उसके एक और विधायक ने सोमवार के पार्टी छोड़ने के संकेत दिये।

गुंटूर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक मड्डाली गिरि ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि कागजों पर विभानसभा में टीडीपी के अभी 23 विधायक ही रहेंगे लेकिन व्यवहारिक रूप से उसके दो विधायक कम हो गए हैं।

गिरि अयोग्य घोषित होने से बचने के लिये तत्काल सत्तारूढ़ दल वाइएसआर कांग्रेस में शामिल नहीं हुए लेकिन वह तेदेपा के एक और विधायक वल्लभनेनी वामसी की तरह पार्टी छोड़ने के लिये सुरक्षित रास्ते की तलाश में हैं। वामसी को विधानसभा में 'असंबद्ध' विधायक माना गया है।

वामसी को तेदेपा ने निलंबित कर दिया था, जिसके बाद उन्हें विधानसभा में असंबद्ध विधायक माना गया और सदन में बैठने के लिये अलग सीट दी गई है। पहली बार विधायक बने गिरि ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि जगन मोहन रेड्डी सरकार की नीतियों की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वह शानदार ढंग से राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

टॅग्स :इंडियाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसएन चन्द्रबाबू नायडूवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा