लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर किया ट्वीट, कई नाम उजागर, जानिए किस भाजपा पर लगाए आरोप

By भाषा | Updated: March 5, 2020 17:36 IST

मध्य प्रदेश में मंगलवार रात से शुरू हुए हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे में कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के तहत भाजपा ने प्रदेश के आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा।

Open in App
ठळक मुद्देदावा किया कि सरकार गिराने के लिए ‘‘भाजपा ने 14 विधायकों का अपहरण’’ किया है।भाजपा के पांच नेताओं का नाम लेते हुए उन पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।

भोपालः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह ने गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान सहित कुछ अन्य भाजपा नेताओं का नाम लेकर उनपर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश में मंगलवार रात से शुरू हुए हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे में कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के तहत भाजपा ने प्रदेश के आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा।

गुरुवार सुबह कांग्रेस ने नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सरकार गिराने के लिए ‘‘भाजपा ने 14 विधायकों का अपहरण’’ किया है। दिग्विजय ने आज सुबह ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के पांच नेताओं का नाम लेते हुए उन पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखा है, ‘‘मध्य प्रदेश में भाजपा की हार्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। सभी विधायकों को आभार।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा में इस हार्स ट्रेडिंग के लिये ज़िम्मेदार 1- शिवराज चौहान, 2- नरोत्तम मिश्रा, 3- संजय पाठक, 4- विश्वास सारंग, 5- भूपेन्द्र सिंह। मोदी, शाह जी काला धन आप की पार्टी में ही है, आप विदेशों में कहाँ ढूँढते हो।’’ मालूम हो कि मिश्रा, सारंग, पाठक और सिंह मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री थे।

इससे पहले सोमवार को दिग्विजय ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के विधायकों को बड़ी धनराशि की पेशकश की है। हालांकि, प्रदेश भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को सत्तारुढ़ दल कांग्रेस का आंतरिक कलह बताया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह झूठ बोल रहे हैं। इस पूरे प्रकरण ने कांग्रेस की अंदरुनी कलह को उजागर किया है। कथित तौर पर इस पूरे प्रकरण में शामिल किसी भी विधायक ने भाजपा पर आरोप नहीं लगाए हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि बसपा, सपा और यहां तक कि दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस के विधायक भी खरीद फरोख्त के आरोपों से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस द्वारा रची गई साजिश थी जो अब उजागर हो गई है। भाजपा का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा