लाइव न्यूज़ :

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने एमवीए की सरकार बनाई है, जो ‘अनैतिक’ हैः राम नाइक

By भाषा | Updated: November 30, 2019 13:15 IST

अक्टूबर में हुए चुनाव में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीतीं। पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक ने कहा, ‘‘लोगों के जनादेश के अनुसार भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीतीं, जिसके बाद शिवसेना का स्थान था।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पार्टियों में चुनाव पूर्व गठबंधन हुआ था। इसलिए स्वाभाविक है कि उन्हें सरकार बनानी चाहिए थी।चुनाव के नतीजे आने के एक महीना से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक ने महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सरकार बनाने को ‘‘अनैतिक’’ बताया है।

उन्होंने कहा कि जनादेश चुनाव पूर्व बने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में था, फिर भी जो पार्टिंया संख्याबल में कम थीं वे आखिरकार सत्ता में आईं। मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के अपनी चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा से अलग होने के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) की सरकार बनाई है। चुनाव के नतीजे आने के एक महीना से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

अक्टूबर में हुए चुनाव में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीतीं। नाइक ने कहा, ‘‘लोगों के जनादेश के अनुसार भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीतीं, जिसके बाद शिवसेना का स्थान था।

दोनों पार्टियों में चुनाव पूर्व गठबंधन हुआ था। इसलिए स्वाभाविक है कि उन्हें सरकार बनानी चाहिए थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह नहीं हो पाया। जिन्होंने सबसे कम सीटें जीतीं और जो इससे पहले यह कहते थे कि वे विपक्ष में बैठेंगे, अब वही एक साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए आगे आए हैं। जो भी हुआ वह अनैतिक है।’’ नाइक यहां एक व्याख्यान देने के लिए आए थे। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा