लाइव न्यूज़ :

'शिवसेना है बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक शत्रु, पीएम मोदी और शाह को नहीं चाहता देश'

By भाषा | Updated: June 3, 2018 20:50 IST

राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित 'रोख ठोक' स्तंभ में कहा, 'शिवसेना बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक शत्रु है।

Open in App

मुंबई, 03 जून: पालघर में हालिया लोकसभा उपचुनाव के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह उनकी पार्टी की सबसे बड़ी 'राजनीतिक शत्रु' है। राउत ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दोनों को 'नहीं चाहता' है, लेकिन कांग्रेस या जेडीएस (एस) नेता एचडी देवगौड़ा को 'स्वीकार' कर सकता है। 

राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित 'रोख ठोक' स्तंभ में कहा, 'शिवसेना बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक शत्रु है। शिवसेना का प्रखर हिन्दुत्ववाद बीजेपी के लिए अड़चन पैदा कर सकता है।' सांसद राउत मराठी दैनिक के संपादक हैं। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पालघर में चिंतामण वनगा के बेटे (शिवसेना के उम्मीदवार) को हराकर उन्हें श्रद्धांजिल दी। इस सीट पर चिंतामण वनगा के निधन के चलते उपचुनाव आवश्यक हो गया था। राउत ने आरोप लगाया कि क्योंकि शिवसेना बीजेपी की मुख्य राजनीतिक विरोधी है , इसलिए बीजेपी की योजना उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ सत्ता में रहते हुए उसे कमजोर करने की है। 

उन्होंने कहा, 'इस तरह बीजेपी की योजना शिवसेना के साथ सत्ता में रहने और धन - बल का इस्तेमाल कर उसे कमजोर करने की है। बीजेपी ने पालघर उपचुनाव में शिवसेना की हार सुनिश्चित करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल किया।' राउत ने दावा किया कि पालघर में ईवीएम में ‘‘ गड़बड़ी ’’ की वजह से बीजेपी की जीत हुई। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी पालघर लोकसभा उपचुनाव जीतने में सफल रही, लेकिन कई अन्य लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हार गई। इससे दिखता है कि देश में कई जगह बदली हुई हवा चल रही है। शिवसेना नेता ने कहा, 'उपचुनाव परिणाम बीजेपी के पतन की शुरुआत हैं।'

उन्होंने कहा, 'देश की ऐसी मन: स्थिति है कि वह कांग्रेस या देवगौड़ा को स्वीकार कर सकता है, लेकिन मोदी और शाह को नहीं।'

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज