लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर रूस बना 'आत्मनिर्भर'

By भाषा | Updated: August 16, 2020 15:41 IST

संजय राउत ने कहा कि रूस ने कोरोना वैक्सीन बनाकर जो उदाहरण पेश किया है उसे भारतीय नेता मॉडल नहीं मानेंगे क्योंकि ‘‘वे अमेरिका के प्रेम में पड़े हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके देश ने कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए दुनिया का पहला टीका तैयार कर लिया है।रूस का दावा है कि उनका कोरोना वैक्सीन ‘‘काफी प्रभावी’’ है और संक्रमण के खिलाफ ‘‘स्थायी प्रतिरोधक क्षमता’’ बनाता है।संजय राउत ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने परीक्षण के तौर पर अपनी बेटी को कोरोना टीका लगवाकर अपने देश के लोगों में आत्मविश्वास पैदा किया।

मुंबई:  शिवसेना नेता संजय राउत ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर उसके आत्मनिर्भरता पर जोर दिये जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि रूस ने कोविड-19 का टीका तैयार करके पूरी दुनिया के सामने ‘‘आत्मनिर्भता’’ का पहला उदाहरण पेश किया है जबकि भारत इसके बारे में सिर्फ बात कर रहा है।

राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘‘रोकटोक’’ में टीका तैयार करने के लिए रूस की सराहना की और कहा कि यह एक महाशक्ति होने का संकेत है। उन्होंने कहा कि रूस ने जो उदाहरण पेश किया है उसे भारतीय नेता मॉडल नहीं मानेंगे क्योंकि ‘‘वे अमेरिका के प्रेम में पड़े हैं।’’

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके देश ने कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए दुनिया का पहला टीका तैयार कर लिया है, जो ‘‘काफी प्रभावी’’ है और संक्रमण के खिलाफ ‘‘स्थायी प्रतिरोधक क्षमता’’ बनाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी एक बेटी को यह टीका लगाया भी जा चुका है।

राउत ने कहा, ‘‘जब पूरी दुनिया में यह साबित करने की मुहिम चली कि रूस का टीका अवैध है, ऐसे वक्त में पुतिन ने परीक्षण के तौर पर अपनी बेटी को यह टीका लगवाया और इस प्रकार से अपने देश में आत्मविश्वास पैदा किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूस ने पूरी दुनिया में आत्मनिर्भरता का पहला उदाहरण पेश किया है और हम केवल आत्मनिर्भरता की बाते करते हैं।’’

राम मंदिर न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद राउत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रश्न किया कि क्या वह पृथक-वास में जाएंगे। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में मोदी ने महंत से हाथ मिलाया था।

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनकी हालत गंभीर है, इसके अलावा मोदी सरकार में मंत्रियों और नौकरशाहों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राउत ने कहा,‘‘ दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी) इस तरह के आतंक में कभी नहीं थी जिस तरह का आतंक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण है। पहले मोदी और शाह (गृह मंत्री अमित शाह) का डर था, लेकिन कोरोना का डर उससे अधिक है।’’ 

टॅग्स :संजय राउतकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा