लाइव न्यूज़ :

सचिन तेंदुलकर नहीं बोल पाए संसद में, जाने क्या रही वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 16:05 IST

इससे पहले हमेशा से ही सचिन को राज्यसभा में उनकी गैर-मौजूदगी के कारण से सवाल उठते रहे हैं।

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर गुरुवार को पहली बार संसद की बहस में हिस्सा लिया। लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से वह अपनी बात नहीं रख पाए। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि 2012 में सांसद मनोनीत होने के बाद सचिन का राज्यसभा में यह पहला भाषण था। लेकिन जैसे ही सचिन ने अपना भाषण शुरू किया विपक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया।

इसपर उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लगातार विपक्ष से अपील की, जो बोल रहा है वह भारत रत्न है, इसे पूरा देश देख रहा है कृपया करके शांत हो जाइए।

बता दें कि इससे पहले हमेशा से ही सचिन को राज्यसभा में उनकी गैर-मौजूदगी के कारण से सवाल उठते रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन अपने भाषण में देश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर स्थिति,ओलंपिक की तैयारियों और किस तरह भारतीय खिलाड़ी के दुनिया में अपना प्रदर्शन और अच्छा कर सकते है इस पर अपने विचार रखने वाले थे साथ ही जो खिलाडी देश के लिए खेलता हैं रिटायरमेंट के बाद काफी कम पैसा मिलता है, इस विषय पर भी सचिन अपने विचार रखने वाले थे।

इस मामले पर सपा की नेता जया बच्चन ने सचिन तेंदुलकर के भाषण के दौरान कांग्रेस के इस रवैये पर सवाल उठाया हैं। उनका कहना था कि जिसने देश का नाम कमाया, उसे ही आज संसद में बोलने नहीं दिया गया।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरजया बच्चनराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज