लाइव न्यूज़ :

RSS मानहानि मामला: राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, भिवंडी कोर्ट ने जारी किए पेशी के आदेश

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 17, 2018 13:25 IST

बीते साल सितंबर में  हुए पेशी के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपने हर शब्द पर कायम हैं।

Open in App

आरएसएस मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आदेश जारी कर भिवंडी कोर्ट ने राहुल गांधी को 23 अप्रेल तक पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि भिवंडी इकाई के आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए अपनी याचिका में कहा था, 'उन्होंने सोनाले में 6 मार्च 2014 को एक रैली में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की।' कुंटे का आरोप है कि राहुल गांधी के इस भाषण से आरएसएस की छवि को नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने साल 2014 में एक रैली के दौरान कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था।इससे पहले बीते साल सितंबर में इस मामले में हुई पेशी के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपने हर शब्द पर कायम हैं। सुनवाई खत्म होने के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी थी।  

टॅग्स :राहुल गाँधीआरएसएसभिवंडी कोर्टबीजेपीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा