लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का दावा- मेरा दिया 'गो कोरोना गो' नारा पूरी दुनिया में हो चुका है फेमस

By भाषा | Updated: April 6, 2020 14:35 IST

रामदास अठावले ने कहा, "मैंने फरवरी में नारा दिया था, उस वक्त लोग कह रहे थे कि क्या इससे कोरोना चले जाएगा? अब हम इस नारे को पूरी दुनिया में देख रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देरामदास आठवले ने दावा किया कि उनका दिया हुआ नारा 'गो कोरोना गो' पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है।रामदास अठावले ने कहा ने कहा कि मैंने यह नारा फरवरी में दिया था, जब भारत में कोविड-19 को लेकर हालात इतने बुरे नहीं थे।

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को दावा किया कि उनका दिया हुआ नारा 'गो कोरोना गो' पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है। मंत्री ने कहा कि पहले सवाल उठाए गए थे कि क्या इस तरह का नारा मददगार होगा, लेकिन इसके व्यापक इस्तेमाल से नारे का असर साबित हुआ है।

उन्होंने कहा, "मैंने फरवरी में नारा दिया था, जब भारत में कोविड-19 को लेकर हालात इतने बुरे नहीं थे। उस वक्त लोग कह रहे थे कि क्या इससे कोरोना चले जाएगा? अब हम इस नारे को पूरी दुनिया में देख रहे हैं।"

रविवार रात नौ बजे जब पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर घरों की बत्ती बुझाकर दीपक, मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च जला रहे थे तब रामदास आठवले को उनके बांद्रा स्थित आवास पर परिजनों के साथ यह नारा लगाते हुए देखा गया।

फरवरी में आठवले, मुंबई में चीन के महावाणिज्य दूत तांग गुओकाई और बौद्ध भिक्षुओं के एक प्रार्थना सभा में 'गो कोरोना, गो कोरोना' के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था।

गत 20 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर एक प्रार्थना सभा में वीडियो बनाया गया था। तब चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने की प्रार्थना के साथ यह नारा लगाया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा