लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के मंदिर दौरे को लेकर CM रमन सिंह ने ली चुटकी, कहा- परीक्षा के डर से बच्चों की तरह मंदिरों के काट रहे हैं चक्कर

By स्वाति सिंह | Updated: April 20, 2018 05:06 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल लगातार कर्नाटक दौरे पर हैं। अब तक राहुल 6 बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान वह मंदिरों और मठों में भी जा रहे हैं।

Open in App

रायपुर, 20 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गुरुवार को राहुल गांधी के मंदिर दर्शन को लेकर चुटकी ली। सीएम रमन ने कहा 'जैसे परीक्षा के समय कम तैयारी करने वाले छात्र बेहतर रिजल्ट की कामना में मंदिरों में जाकर सर झुकाते हैं, कुछ उसी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं। लेकिन, भगवान अपने ऐसे भक्तों को अच्छे से पहचानते हैं।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल लगातार कर्नाटक दौरे पर हैं। अब तक राहुल 6 बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान वह मंदिरों और मठों में भी जा रहे हैं। 

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। ऐसे में रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी है।  इस लिस्ट में अभी छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।  पिछले हफ्ते ही बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।  बीजेपी द्वारा जारी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम था।  सूची के मुताबिक बीजेपी सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव में उतरेंगे। 

टॅग्स :रमन सिंहराहुल गाँधीछत्तीसगढ़ समाचारकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल