लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh political drama: कांग्रेस के 6 विधायक गुरुग्राम पहुंचे, भाजपा पर लगे आरोप, विधायकों के लिए व्हिप जारी

By भाषा | Updated: March 4, 2020 17:25 IST

मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने विधायकों को एक व्हिप जारी करने जा रहे हैं यदि हमारे किसी भी विधायक ने इसका उल्लंधन किया तो उसकी सदस्यता एक घंटे में समाप्त कर दी जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से चुनाव मैदान में उतार सकती है।पिछले लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल से तो सिंधिया, गुना लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

भोपालः मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के विधायकों को भारी धनराशि का प्रलोभन देने तथा भाजपा नेताओं द्वारा छह विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में जबरन रखे जाने के आरोप के बाद प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस अपने 114 विधायकों के लिए व्हिप जारी करने जा रही है।

कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने साफ किया है कि मध्य प्रदेश में कमजोर बहुमत पर खड़ी मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा कोई प्रयास नहीं कर रही है बल्कि प्रदेश कांग्रेस अपने ही अंतर कलह से ग्रसित है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं जिनमें से दो सीट रिक्त है । सदन में बहुमत के लिए 115 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं तथा कांग्रेस सरकार चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा विधायक के समर्थन के साथ कमजोर बहुमत पर टिकी है।

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने विधायकों को एक व्हिप जारी करने जा रहे हैं यदि हमारे किसी भी विधायक ने इसका उल्लंधन किया तो उसकी सदस्यता एक घंटे में समाप्त कर दी जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एक दफा फिर से राज्यसभा में जाना चाहेंगे।

वहीं कांग्रेस, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से चुनाव मैदान में उतार सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल से तो सिंधिया, गुना लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। तीन सीटों से वर्तमान में दिग्विजय सिंह (कांग्रेस), सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा (दोनों भाजपा) राज्यसभा सांसद है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश से दोनों सीटों पर कब्जा रखने का हरसंभव प्रयास करेगी जबकि कांग्रेस अपनी सीटों के संख्या एक से बढ़ाकर दो तक करना चाहेगी क्योंकि पिछली बार की तुलना में इस बार विधानसभा में कांग्रेस के विधायक अधिक हैं। किसी प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उस प्रदेश के विधायकों द्वारा मतदान किया जाता है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा