लाइव न्यूज़ :

हॉर्स ट्रेडिंग में कामयाबी नहीं मिली तो राज्यसभा चुनाव स्थगित किए: अशोक गहलोत

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 25, 2020 07:42 IST

सीएम गहलोत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को एक दिन पहले स्थगित करने का निर्णय निश्चित रूप से संदेह के घेरे में है, क्योंकि बीजेपी गुजरात और राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग में सफल नहीं हो पा रही है, वे कुछ और समय चाहते हैं. लोकतंत्र के लिए यह दु:खद दिन है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के चुनाव को स्थगित करने को सीएम अशोक गहलोत ने लोकतंत्र के लिए दु:खद दिन करार दिया. उन्होंने ट्वीट किया- किसी भी राजनीतिक दल को विश्वास में लिए बिना राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने के लिए ईसीआई द्वारा लिया गया निर्णय निंदनीय है.

राज्यसभा के चुनाव को स्थगित करने को सीएम अशोक गहलोत ने लोकतंत्र के लिए दु:खद दिन करार दिया. उन्होंने ट्वीट किया- किसी भी राजनीतिक दल को विश्वास में लिए बिना राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने के लिए ईसीआई द्वारा लिया गया निर्णय निंदनीय है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि संसद कल तक जारी थी और कल आयोजित हुए मप्र के शपथ समारोह को भी जानबूझकर नजरअंदाज किया गया.

सीएम गहलोत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को एक दिन पहले स्थगित करने का निर्णय निश्चित रूप से संदेह के घेरे में है, क्योंकि बीजेपी गुजरात और राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग में सफल नहीं हो पा रही है, वे कुछ और समय चाहते हैं. लोकतंत्र के लिए यह दु:खद दिन है.

उल्लेखनीय है कि राज्य में 26 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनाव भारत निर्वाचन आयोग के आदेश से स्थगित कर दिये गये हैं.

राज्य सभा चुनाव के राजस्थान के रिटर्निंग अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य सभा चुनाव स्थगित कर दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में राज्य सभा के स्थगित हुए चुनाव की सूचना सभी चारों अभ्यार्थियों और विधायकों को दे दी गई है.

उन्होंने बताया कि चुनाव की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किये जाने पर विधायकों और अभ्यार्थियों को सूचित कर दिया जायेगा. माथुर ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के आदेश से राज्य में राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन- 2020 स्थगित कर दिये गये हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसराज्यसभा चुनावराज्य सभाअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा