लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने मुझे खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की: बैजनाथ कुशवाह

By भाषा | Updated: March 4, 2020 07:32 IST

कुशवाह का यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा नेताओं शिवराज सिंह चौहान एवं नरोत्तम मिश्र पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार को गिराने के लिए पार्टी विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिये 26 मार्च को होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले राज्य के सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की।मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य एवं सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह से मिलने के बाद कुशवाह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''लगातार कई लोग मेरे पास आये थे कि आप पैसा ले लें...।''

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिये 26 मार्च को होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले राज्य के सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की, लेकिन वह किसी भी सूरत में बिकने वाले नहीं हैं।

कुशवाह का यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा नेताओं शिवराज सिंह चौहान एवं नरोत्तम मिश्र पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार को गिराने के लिए पार्टी विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है।  

मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य एवं सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह से मिलने के बाद कुशवाह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘लगातार कई लोग मेरे पास आये थे कि आप पैसा ले लें। मैंने कहा कि कौन पैसा दे रहा है? उसका नाम तो बता दो। वह जगह बता दो जहां पैसा दिया जाएगा।’’

उन्होंने यह पेशकश करने वाले व्यक्ति की पहचान प्रमोद शर्मा के तौर पर बताई जो (मध्यप्रदेश के) भिण्ड के आसपास के रहने वाले हैं। कुशवाह ने बताया कि एक आदमी को उनके पास भेजा गया था। उन्होंने उसका नाम नोट कर रखा है, जिसे वह बाद में बता देंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि इन लोगों ने आपको क्या ऑफर किया था, तो इस पर उन्होंने कहा कि आपको कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

जब उन्होंने उनके पास आए लोगों से पूछा कि उन्हें किसने भेजा है तो उन लोगों ने शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर और नरोत्तम मिश्र का नाम लिया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कितना ऑफर किया गया, तो इस पर कुशवाह ने कहा, ‘‘(इन लोगों ने) कहा कि आपको 25 करोड़ रूपये देंगे।’’

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझसे कहा, ‘‘या तो मंत्री पद ले लें और साथ में पांच करोड़ रुपये। मंत्री नहीं बनने पर 25 करोड़ रुपये मिलेंगे।’’ जब उनसे सवाल किया गया कि इतना बड़ा ऑफर मिलने पर आपने क्या सोचा है, तो इस पर कुशवाह ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह कोई बड़ा ऑफर नहीं है। मैं इससे बड़ा ऑफर भी ठुकरा दूंगा। यह मेरा फैसला है। मेरे पास कुछ नहीं था। एक गरीब को विधायक बना दिया। इससे ज्यादा क्या चाहिए। मैं तो कांग्रेस के साथ हूं। मुझे किसी भी सूरत में वे खरीद नहीं सकते हैं।’’

वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कुशवाह के इन आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई चल रही है और इसके चलते इस पार्टी का हर गुट एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए झूठ पर झूठ बोले जा रहा है।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशराज्य सभाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा