लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव 2020: गुजरात जैसा खेल मध्य प्रदेश में खेलेगी कांग्रेस, बीजेपी विधायकों पर नजर

By शीलेष शर्मा | Updated: June 5, 2020 16:10 IST

गुजरात राज्य सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन विधायकों ने पिछले दो दिनों के अंदर इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस गुजरात की भरपाई मध्य प्रदेश से करना चाहती है.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात और मध्य प्रदेश में राज्यसभा 19 जून को होने वाला है.गुजरात में 4 सीटों पर जबकि मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव होगाकांग्रेस नाराज विधायकों से संपर्क कर रही है

गुजरात में बीजेपी द्वारा कांग्रेस खेमे में सेंध लगा कर दो विधायकों के जिस तरह इस्तीफ़े कराये गये उसने राज्य सभा चुनावों में कांग्रेस को चुनावी रणनीति में बदलाव करने पर मज़बूर कर दिया है। नई रणनीति के तहत कांग्रेस अब गुजरात में एक सीट के नुकसान की भरपाई मध्य प्रदेश से करने में जुट गयी है। हालांकि शुरू में कांग्रेस गुजरात से दो सीटें जीतने की उम्मीद कर रही थी इसी कारण उसने राज्य के दोनों बड़े नेताओं भरत सोलंकी और शक्ति सिंह गोहिल को मैदान में उतारा था लेकिन 5 विधायकों के पहले पार्टी छोड़ने और इसी सप्ताह दो और विधायकों के इस्तीफे के कारण कांग्रेस विधायकों की संख्या घट कर 66 पर पहुंच गयी है। 

दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए कांग्रेस को 70 विधायक चाहिये जो उसके पास नहीं है, नतीजा कांग्रेस ने अब मध्य प्रदेश पर शिकंजा कस दिया है, पार्टी ने इस बात के प्रयास शुरू कर दिए हैं कि गुजरात में भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को तोड़ने का जो खेल खेला कांग्रेस उसी खेल को मध्य प्रदेश में खेलना चाहती है। 

भाजपा के अपने नेतृत्व से नाराज विधायकों की पार्टी ने सूची तैयार की है, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के दूसरे बड़े नेता ऐसे नाराज विधायकों से लगातार संपर्क में हैं। कांग्रेस के गणित से पार्टी को एक सीट मिलनी तय है लेकिन कांग्रेस दूसरी सीट भी जीतना चाहती है, ताकि गुजरात के नुकसान की भरपाई हो सके। 

कांग्रेस को दूसरी सीट जीतने के लिये 12 विधायकों की जरुरत है, पार्टी नेताओं का मानना है कि वह सपा के एक और 4 निर्दलीय विधायकों के साथ बसपा के 2 विधायकों का समर्थन आसानी से जुटा सकेगी, उसके बाद भी उसे 5 भाजपा विधायकों को तोड़ने की जरूरत होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस क्रॉस वोटिंग के जरिये यह खेल खेलना चाहेगी ताकि कमल नाथ राज्य में साबित कर सकें कि जिस खेल को खेल कर भाजपा ने उनकी सरकार गिराई थी आज कांग्रेस उसी को दोहरा रही है।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा