लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा- कोई तो है जो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय से बाहर करना चाहता है!

By भाषा | Updated: August 8, 2020 05:48 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर यह ट्वीट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए दस्तावेज को मीडिया की एक खबर सामने आने के बाद गुरुवार हटा लेने के बाद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने कहा- मुझे संदेह है कि रक्षा मंत्रालय में एक चीनी जासूस है!पी चिदंबरम के इन ट्वीट का फिलहाल राजनाथ सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया है।

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार (7 अगस्त) को कहा कि चीन द्वारा ‘अतिक्रमण’ किये जाने का उल्लेख करने वाली रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की छवि “धूमिल” हुई है। कांग्रेस ने गुरुवार को सरकार से पूछा था कि पूर्वी लद्दाख में चीनी ‘अतिक्रमण’ का उल्लेख करने वाली रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट को क्यों हटा लिया गया।

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए दस्तावेज को मीडिया की एक खबर सामने आने के बाद गुरुवार सुबह हटा लिया गया था। उक्त खबर रक्षा मंत्रालय की उस रिपोर्ट पर आधारित थी।

चिदंबरम ने ट्वीट में कहा, “कोई राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय से हटाना चाहता है! वरना रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर भारतीय क्षेत्र में चीनी अतिक्रमण का सच क्यों डाला जाता?”

चिदंबरम ने लिखा, “उस एक बयान ने राजनाथ सिंह की छवि खराब कर दी (लोग पूछते हैं कि क्या मंत्रालय और सेना खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करने में विफल रहे और चीनियों को एलएसी पार कर आने दिया?)” बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की आलोचना की थी। 

टॅग्स :पी चिदंबरमराजनाथ सिंहचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा