लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Politics: सचिन पायलट गुट के विधायक से पूछताछ के लिए दिल्ली रवाना हुई राजस्थान पुलिस

By अनुराग आनंद | Updated: July 17, 2020 15:34 IST

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के एडीजी अशोक राठौर ने कहा, कल वायरल हुई ऑडियो को लेकर महेश जोशी ने दो शिकायत की थीं, IPC की धारा 124 ए और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीजी अशोक राठौर ने कहा, कल वायरल हुई ऑडियो को लेकर दो FIR दर्ज की गई है।राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है, अशोक गहलोत सरकार के पास अगर बहुमत है ​तो तिगड़म क्यों। वायरल ऑडियो टेप को लेकर कांग्रेस ने विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली:राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच आज (शुक्रवार) तीन ऑडियो टेप वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा नेता कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा से विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आरोप को खारिज किया है। 

अब इस मामले में राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने दो केस दर्ज कर लिए हैं। एनडीटीवी रिपोर्ट की मानें तो जयपुर से राजस्थान पुलिस की एक टीम टेप में मौजूद विधायकों से पूछताछ के लिए दिल्ली व मानेसर के लिए रवाना हो गई है। 

कांग्रेस ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर? 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कल (16 जुलाई) सनसनीखेज वह चौंकाने वाले ऑडियो मीडिया के माध्यम से सामने आए।

इनमें तथाकथित तौर से भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा औप भाजपा नेता संजय जैन जी की तथा कथित बातचीत सामने आई। बीजेपी मंत्री राजस्थान सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रहे हैं।  

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कहा है, हमारी मांग है प्रथम दृष्टि से राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए और फौरन गिरफ्तारी हो। इस मामले की जांच भी की जाए। 

जानें क्या है वायरल ऑडियो क्लिप (Viral Audio) का पूरा विवाद, जिसपर इतना घमासान मचा हुआ है? 

राजस्थान के सियासी ड्रामे के बीच 3 ऑडियो क्लिप गुरुवार (16 जुलाई) की शाम से वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा ये व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया गया है। इन तीन ऑडियो में एक ऑडियो एक मिनट 37 सेकेंड का है। वहीं दूसरा 2 मिनट का है और तीसरा ऑडियो छह मिनट 18 सेकेंड का है।

ऑडियो में हिंदी, अंग्रेजी और मारवाड़ी में बात की जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। तीनों ऑडियो क्लिप जो वायरल हुए हैं,  उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों से डील की जा रही है।

राजस्थान सरकार के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इन ऑडिया क्लिप को वायरल किया है। जिसके बाद दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुर के संजय जैन (कथित बिचौलिया) के जरिए कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के संपर्क में हैं। 

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने संजय जैन नाम के कथित बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। संजय जैन पर खरीद फरोख्त में शामिल होने का आरोप है।

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानअशोक गहलोतगजेंद्र सिंह शेखावत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा