लाइव न्यूज़ :

राजस्थान राज्यसभा चुनावः बीजेपी को सियासी बदनामी मिली, अतिरिक्त सीट नहीं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 19, 2020 22:05 IST

राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए वोट डाले गए थे. तीन में दो सीटों पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बीजेपी के खाते में एक सीट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत चुनाव जीते हैं. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कांग्रेस के विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी है. सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी ने अपने-अपने समर्थक विधायकों को अलग-अलग होटलों में रुकवा रखा था, लिहाजा ये सभी विधायक बसों से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया.

जयपुरः राजस्थान राज्यसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए निराशाजनक रहे हैं. इस चुनाव से पहले जिस तरह से सियासी जोड़तोड़ की कोशिशें की गई थी, उनसे बीजेपी को केवल सियासी बदनामी ही मिली है, अतिरिक्त सीट नहीं मिल सकी है.

राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए वोट डाले गए थे. तीन में दो सीटों पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बीजेपी के खाते में एक सीट गई है.

कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत चुनाव जीते हैं. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कांग्रेस के विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि मतदान से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी ने अपने-अपने समर्थक विधायकों को अलग-अलग होटलों में रुकवा रखा था, लिहाजा ये सभी विधायक बसों से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया.

कोरोना वायरस अटैक के मद्देनजर मतदान के दौरान सैनिटाईजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए थे. इस चुनाव से पहले ही नतीजों की तस्वीर साफ थी कि विधानसभा में संख्याबल के आधार पर कांग्रेस को दो और बीजेपी को एक सीट मिलेगी.

परन्तु कांग्रेस ने तो दो उम्मीदवारों- केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत के अलावा ओंकार सिंह लखावत को भी उम्मीदवार बनाया था. तमाम कोशिशों के बावजूद बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार को जीत नहीं मिली! 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतवसुंधरा राजेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा