लाइव न्यूज़ :

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट सब कुछ ठीक नहीं, हाथ तो मिले, दिल अभी तक...

By शीलेष शर्मा | Updated: February 20, 2021 18:34 IST

सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पद खोने के बाद जहाँ अपना जनाधार मज़बूत करने में जुट गये हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोशिश है कि सचिन को राजस्थान की राजनीति से दूर रखा जाये।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन की किसान महा पंचायतों में मुख्यमंत्री गहलोत समर्थकों की शिरकत पर अघोषित रोक लगा दी गयी है। पार्टी के प्रभारी अजय माकन ने पूरे मामले पर मौन साध रखा है।सचिन समर्थक एक विधायक ने आरोप लगाया कि माकन मुख्यमंत्री गहलोत से मिले हुये हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस आलाकमान की तमाम कोशिशों के बावजूद राजस्थानकांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पद खोने के बाद जहाँ अपना जनाधार मज़बूत करने में जुट गये हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोशिश है कि सचिन को राजस्थान की राजनीति से दूर रखा जाये।

इसी कोशिश के तहत सचिन की किसान महा पंचायतों में मुख्यमंत्री गहलोत समर्थकों की शिरकत पर अघोषित रोक लगा दी गयी है। पार्टी के प्रभारी अजय माकन ने पूरे मामले पर मौन साध रखा है। सचिन समर्थक एक विधायक ने आरोप लगाया कि माकन मुख्यमंत्री गहलोत से मिले हुये हैं तथा इसी मिली भगत के कारण माकन पार्टी नेतृत्व को राज्य की सही तस्वीर पेश नहीं कर रहे हैं ,इतना ही नहीं वह तथ्यों को छुपाने का काम भी कर रहे हैं। 

सचिन इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं हैं ,उनका सीधा उत्तर था कि वह नेतृत्व से मिले निर्देशों पर अमल कर रहे हैं बिना यह सोचे कि महा पंचायतों  में कौन शामिल हो रहा है कौन नहीं। उल्लेखनीय हैं कि राजस्थान के चाकसू में सचिन समर्थक विधायकों के अलावा पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि यह हालत राजस्थान में एक बार फिर दो गुटों के बीच एक नये संघर्ष की नींव तैयार कर रहा है और आने वाले समय में पार्टी के लिये खतरे की घंटी साबित हो सकती है जिसका भाजपा इंतज़ार कर रही है। 

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा