लाइव न्यूज़ :

मायावती ने रखी ऐसी शर्त, तिलमिला गई कांग्रेस, नहीं माने राहुल तो टूटे जाएगा महागठबंधन का सपना

By भारती द्विवेदी | Updated: July 22, 2018 13:44 IST

वहीं राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी है। लेकिन राजस्थान कांग्रेस का गढ़ है। वहां पर हर पांच साल बाद सत्ता कभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) या कांग्रेस बीच घूमते रहती है। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाई: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सभी बड़ी-छोटी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा से पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाजवाजदी पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने शनिवार (21 जुलाई) को दिल्ली में एक बैठक की है। दिल्ली में हुई उस बैठक में मायावती ने तीन राज्यों के समन्वयकों, जिलाध्यक्षों और विधायकों से बात की है। उन सभी को अकेले दम पर चुनावी तैयारी में जुटने को कहा है। हालांकि इन राज्यों में वो कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं उन्होंने इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। लेकिन उसके बाद भी मायावती अपने शर्तों पर चुनाव की तैयारी कर रही हैं। 

दरअसल, कांग्रेस को लगता है कि वह राजस्थान में आसानी से जीत सकती है। इसकी इस फैसले को लेकर वह थोड़ा असमंजस में है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीएसपी का अपना वोट बैंक है। बीएसपी चाहती है कि कांग्रेस अगर गठबंधन करे तो पार्टी को ठीक-ठाक सीटों पर चुनाव लड़ने की छूट दे। इन शर्तों को लेकर कांग्रेस थोड़े असमंजस में है। हालांकि कांग्रेस महागठबंधन के सपने को साकार करने में लगी हुई है। कांग्रेस चाहती है कि साल 2019 में चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम देश की सभी पार्टियां लड़ा जाए। 

वहीं राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी है। लेकिन राजस्थान कांग्रेस का गढ़ है। वहां पर हर पांच साल बाद सत्ता कभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) या कांग्रेस बीच घूमते रहती है। इस वजह से राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट वहां पर बीएसपी के साथ गठबंधन में नहीं जाना चाहते हैं। कांग्रेस ये चाहती कि बसपा सिर्फ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए उसके साथ गठबंधन करे। जबकि मायावती चाहती हैं कि गठबंधन तीनों जगह पर हो। लेकिन कांग्रेस इस बात के लिए तैयार नहीं है। मायावती जहां तीन जगह गठबंधन की बातों लेकर अड़ी हैं, वहीं कांग्रेस ने भी कह दिया है कि आप फैसला करें कि आपको साथ आना है या नहीं। अब ये दोनों ही पार्टी गठबंधन में लड़ेगी या नहीं इसका फैसला मायावती को करना है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मायावतीकांग्रेसबीएसपीराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा