लाइव न्यूज़ :

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पूनियां ने साधा सीएम पर निशाना, कहा- गहलोत खुद विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त रहे हैं

By भाषा | Updated: March 12, 2020 06:05 IST

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने छह महीने पहले बसपा के विधायकों को खरीद-फरोख्त के जरिए ही कांग्रेस में शामिल किया था, जब उनकी शर्म कहां थी। यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी गहलोत ऐसा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खरीद फरोख्त वाले बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि गहलोत ने स्वयं ने बसपा विधायकों को इसी जरिए अपनी पार्टी में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की जब कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। इसमें भाजपा क्या कर सकती है?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खरीद फरोख्त वाले बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि गहलोत ने स्वयं ने बसपा विधायकों को इसी जरिए अपनी पार्टी में शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की जब कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। इसमें भाजपा क्या कर सकती है?

पुनियां ने कहा कि सिंधिया लंबे समय से चुनावी घोषणापत्र के वादों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर उतरने की बात भी कही थी, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अंत में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। इसमें भाजपा क्या कर सकती है?

एक बयान में उन्होंने कहा कि इसी तरह राजस्थान में भी किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का वादा सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। इससे जनता में रोष है।

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने छह महीने पहले बसपा के विधायकों को खरीद-फरोख्त के जरिए ही कांग्रेस में शामिल किया था, जब उनकी शर्म कहां थी। यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी गहलोत ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत जब खुद ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं तो उन्हें ऐसे बयान देने का कोई हक नहीं है।

टॅग्स :राजस्थानज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा