लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान चुनाव: CM वसुंधरा राजे की मौजूदगी में मंच पर ही भिड़ गए दो बीजेपी नेता, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2018 05:00 IST

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गौरव यात्रा के दौरान भाषण दे रही थीं, तभी अचानक शर्मा और शेखावत के बीच कहासुनी शुरू हुई। जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

Open in App

जयपुर, 23 सितंबर: राजस्थान के अलवर में शनिवार को गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने बीजेपी के दो वरिष्ठ नेता रोहिताश शर्मा और देवी सिंह शेखावत मंच पर ही भिड़ गए। इस बीच सीएम राजे बीच में बचाव करती भी नजर आई। बढ़ते झगड़े को देखते हुए देख सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को मंच से उतार दिया। 

पार्टी के दोनों वरिष्ट नेताओं ने एकदू-सरे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस वीडियो में साफ़ देखा सकता है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गौरव यात्रा के दौरान भाषण दे रही थीं, तभी अचानक शर्मा और शेखावत के बीच कहासुनी शुरू हुई। जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

ऐसे अपने ही पार्टी के वरिष्ट नेताओं को आपस में मंच पर लड़ता देख मुख्यमंत्री राजे खुद उसमें बचाव के लिए उतरी। फिर भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से शेखावत को मंच उतारने का निर्देश दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच से उतार दिया हालांकि बाद में शेखावत इस बात का भी विरोध करते नजर आए। 

बता दें कि देवी सिंह शेखावत अलवर यूआईटी (नगर विकास न्यास) के चेयरमैन हैं। अभी हाल ही में सरकार ने पार्टी में नियुक्त किया है।वहीं, रोहिताश शर्मा राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री  हैं और बानसूर अंतर-राज्यीय जल वितरक समिति के अध्यक्ष हैं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराजस्थानवसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए