लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का 4 जुलाई से अमेठी दौरा, पीएम मोदी को घेरने तैयारी, किसानों के साथ चौपाल चर्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 2, 2018 04:51 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी चार जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने आज बताया कि राहुल चार और पांच जुलाई को अमेठी के दौरे पर रहेंगे। हालांकि अभी उनके दौरे का विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।

Open in App

अमेठी, 2 जुलाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी चार जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने आज बताया कि राहुल चार और पांच जुलाई को अमेठी के दौरे पर रहेंगे। हालांकि अभी उनके दौरे का विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।हालांकि सूत्रों के मुताबिक राहुल अपने दौरे में किसानों के साथ चैपाल करने के साथ-साथ सांसद निधि से बनायी गयी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके पूर्व, राहुल को गत 14 जून को अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आना था, लेकिन वह दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया था।

बता दें कि इससे पहले अमेठी दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। सत्ता में वापसी करने के कांग्रेस के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा था कि विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में लोकसभा की अपनी सीट तक नहीं जीत पाएंगे। हालांकि, वह तेल की बढ़ती कीमतों और कालाधन पर सवालों को टाल गईं थी। 

केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने 'अमेठी में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था, वह (राहुल) हर विधानसभा सीट पर हार गए , पिछले चार साल में हर स्थानीय चुनाव हार गए। जब अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में उनकी हार तय है, फिर केंद्र की सत्ता में उनके लौटने की क्या गुंजाइश है।' स्मृति ने कहा, 'राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में जिला कलेक्टर का एक कार्यालय तक नहीं खुलवा पाएं और वह विकास के बारे में भाषण दे रहे हैं।'

टॅग्स :राहुल गाँधीअमेठीकिसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा