लाइव न्यूज़ :

'मुस्लिमों की पार्टी' पर राहुल ने दिया जवाब, कहा- आखिरी आदमी के साथ हूं, मैं कांग्रेस हूं

By भाषा | Updated: July 17, 2018 15:05 IST

हाल ही में एक उर्दू दैनिक ने दावा किया था कि गांधी ने मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक में कहा था कि 'कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।'

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाईः 'मुस्लिम पार्टी' होने संबंधी अपने कथित बयान को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उनकी पार्टी शोषितों, दबे-कुचले लोगों और कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ है और उसके लिए व्यक्ति का धर्म, जाति या आस्था मायने नहीं रखती। गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस संपूर्ण मानवता से प्रेम करती करती है।

उन्होंने कांग्रेस का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैं कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति के साथ हूं। शोषितों, हाशिये के लोगों और दबे-कुचले लोगों के साथ हूं। मेरे लिए उनका धर्म, जाति या आस्था मायने नहीं रखता। जो लोग तकलीफ में हैं, उनके साथ हूं और उनको अपनाता हूं। मैं घृणा और भय को खत्म करता हूं। मैं कांग्रेस हूं। गौरतलब है कि हाल ही में एक उर्दू दैनिक ने दावा किया था कि गांधी ने मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक में कहा था कि 'कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।' कांग्रेस ने इस खबर को 'कोरी अफवाह' करार दिया है और दावा किया है कि असल मुद्दों और 'नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं' से ध्यान भटकाने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को खुली चुनौती दी कि वह साबित करके दिखाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दल को 'मुस्लिम पार्टी' कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस मामले में देश के लोगों को गुमराह करने के लिये झूठ फैला रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत की पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलायी थी। यह हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों और ईसाइयों की पार्टी है। कौन कहता है कि यह एक समूह विशेष की पार्टी है। मोदी सरकार के मंत्रियों के पास अपने विभाग के बारे में बात करने की फुर्सत नहीं है, लेकिन वे अन्य विषयों पर मीडिया को सम्बोधित करने में खूब दिलचस्पी लेते हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा