लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा- 'सरकार की चुप्पी से अटकलों को मिल रहा बल, सही स्थिति बताई जाए'

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:11 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार की ओर से चीन सीमा पर जारी स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। गांधी ने कहा कि चुप्पी से अटकलों एवं अनिश्चितता को बल मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने चीन सीमा विवाद पर सरकार से सही स्थिति के बारे में देश को बताने को कहा राहुल गांधी ने कहा- चुप्पी से अटकलों एवं अनिश्चितता को बल मिल रहा है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर मौजूदा हालात को लेकर सरकार की ‘चुप्पी’ से अटकलों को बल मिल रहा है और ऐसे में सरकार को सही स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से संकट के समय बड़े पैमाने पर अटकलों एवं अनिश्चितता को बल मिल रहा है।' 

गांधी ने कहा, 'सरकार को सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए और जो हो रहा है उसके बारे में भारत को बताना चाहिए।' कुछ दिनों पहले भी कांग्रेस नेता ने कहा था कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा गतिरोध को लेकर पारदर्शिता की जरूरत है।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पांच मई को झड़प हो गई और इसके बाद स्थानीय कमांडरों के बीच बैठक के बाद दोनों पक्षों में कुछ सहमति बन सकी। इस घटना में भारतीय और चीनी पक्ष के 100 सैनिक घायल हो गए थे । इस घटना पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी । नौ मई को उत्तरी सिक्किम में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी । 

टॅग्स :राहुल गांधीचीनइंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा