लाइव न्यूज़ :

'CWC वास्तव में कांग्रेस की दरबारी बैठक थी, जिसका ध्येय केवल एक परिवार के हितों का ख्याल रखना था' 

By भाषा | Updated: July 22, 2018 23:39 IST

पात्रा ने ‘आत्म प्रशंसा और जुमला’ संबंधी टिप्पणी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पद को जुमला बना देने वाले व्यक्ति को यह बात नहीं करनी चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाईः बीजेपी ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को ‘कांग्रेस गैर-कार्य समिति’ की बैठक करार दिया और पार्टी अध्यक्ष को ‘नॉन परफॉर्मिंग’ प्रमुख बताया। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सीडब्ल्यूसी वास्तव में कांग्रेस की दरबारी बैठक थी, जिसका एकमात्र ध्येय केवल एक परिवार के हितों का ख्याल रखना है। 

उन्होंने कहा, “आज नॉन परफॉर्मिंग अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सीडब्यूसी की बैठक हुई, जिसे मैं कांग्रेस गैर कार्य समिति कहूंगा। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर करारी हार के बाद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई , जिसकी अगुवाई करीब 20 वर्षों तक सोनिया गांधी किया करती थीं।” 

‘नरेंद्र मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है’ संबंधी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी पर पात्रा ने कहा कि दस वर्षों तक देश को उलटी दिशा में ले जाने वाले व्यक्ति को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। पात्रा ने कहा, “वंशवाद, तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।” 

उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में इस बात का निर्णय किया गया, “हम जीतना नहीं चाहते हैं और हमारा मुख्य ध्येय मोदी को हराना है।” सोनिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पद की गरिमा को धूमिल करने का आरोप लगाए जाने पर पात्रा ने कहा कि देश ने गले पड़ने और आंख मारने की राजनीति देखी है और वह संसद की गरिमा को कमतर करने वाला काम था। 

पात्रा ने ‘आत्म प्रशंसा और जुमला’ संबंधी टिप्पणी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पद को जुमला बना देने वाले व्यक्ति को यह बात नहीं करनी चाहिए। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्राकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा