लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को मिला पति रॉबर्ट वाड्रा का साथ, तारीफ में कहा-"जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहना गलता नहीं है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 14:02 IST

रॉबार्ट वाड्रा ने कहा कि पुलिस के व्यवहार से मैं परेशान हूं। एक महिला पुलिस ने प्रियंका का गला पकड़ा और दूसरे ने धक्का दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट ने कहा कि दयावान होना गलत नहीं है। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका आपने जो किया वह सही था।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा पुलिस पर लगाए गए बदसलूकी के आरोप के बाद अब प्रियंका को पति रॉबर्ट वाड्रा का साथ मिला है। रॉबार्ट वाड्रा ने कहा कि पुलिस के व्यवहार से मैं परेशान हूं। एक महिला पुलिस ने प्रियंका का गला पकड़ा और दूसरे ने धक्का दे दिया। लेकिन, वह दृढ़ थी, इसलिए उसने दोपहिया वाहन की सवारी करके पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। 

इसके बाद रॉबर्ट ने कहा कि दयावान होना गलत नहीं है। जिन लोगों को हमारी जरूरत है उन लोगों तक पहुंचने के लिए प्रियंका पर गर्व है। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका आपने जो किया वह सही था और जरूरतमंद लोगों के साथ या दुःख में होने के लिए कोई अपराध नहीं है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, प्रियंका अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं।

यहां वह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने के मामले में जेल में बंद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद प्रियंका गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं। इसी बीच प्रियंका ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पर लिखा 'यूपी पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। यूपी पुलिस ने उन्हें एन आर सी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है।'

 कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, प्रियंका अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं।

यहां वह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने के मामले में जेल में बंद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद प्रियंका गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं। इसी बीच प्रियंका ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पर लिखा 'यूपी पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। यूपी पुलिस ने उन्हें एन आर सी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है।'

 कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा