लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से नहीं इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता का दावा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 3, 2019 10:08 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर कहा था कि यह सब मीडिया की देन है।

Open in App

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही इस बात की चर्चा और तेज हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। पीएम मोदी के पिछला लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गुजरात के वड़ोदरा से लड़ा था। लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस कड़ी में  बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बयान दिया है कि संभावना है कि 90 प्रतिशत पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर कहा था कि यह मीडिया की देन है, बावजूद इसके पुरोहित ने दावा किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रदीप पुरोहित ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा नेता ने पत्रकारों से कहा,  ''कोई भी प्रधानमंत्री के पुरी से चुनाव लड़ने से इनकार नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री की पुरी सीट से चुनाव लड़ने की 90 प्रतिशत संभावना है।''

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ओडिशा के लोगों से प्रेम करते हैं और उनका पुरी से लगाव है। लिहाजा अगले चुनाव में वह इस सीट से लड़ सकते हैं।

पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से वह इस बार पुरी का चयन चुनाव लड़ने के लिए कर सकते हैं। इस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला करेगा।

ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ओडिशा से चुनाव लड़ेंगे तो यह हमारे लिए खुशी की बात होगी। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव दिया था।

भाजपा के पुरी जिलाध्यक्ष प्रभारंजन मोहपात्रा ने कहा, ''मेरे ख्याल से मोदी पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह इसलिए है कि क्योंकि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व नियमित आधार पर इलाके की स्थिति की समीक्षा करता रहता है।'' पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। (समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा