लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का प्रशासन एडॉल्फ हिटलर के समान हैं, कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं करताः सिद्दरमैया

By भाषा | Updated: October 5, 2019 15:53 IST

‘‘मोदी का प्रशासन एडॉल्फ हिटलर के समान हैं। कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं करता।’’ सिद्दरमैया चिकमंगलुरु में कलसा जाने के के क्रम में यहां आए थे जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात करेंगे। उनका वहां एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

Open in App
ठळक मुद्दे5,000 करोड़ रुपये की राहत राशि के लिए राज्य की मांग को नजरअंदाज करने को लेकर भी केंद्र पर बरसे।केंद्र ने तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद अब महज 1,200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्दरमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में ‘फासीवादी’ सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मोदी का प्रशासन एडॉल्फ हिटलर के समान हैं। कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं करता।’’ सिद्दरमैया चिकमंगलुरु में कलसा जाने के के क्रम में यहां आए थे जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात करेंगे। उनका वहां एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

वह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के वास्ते 5,000 करोड़ रुपये की राहत राशि के लिए राज्य की मांग को नजरअंदाज करने को लेकर भी केंद्र पर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद अब महज 1,200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

सिद्दरमैया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में खास जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ आने के महीनों बाद भी सरकार राहत कार्यों के लिए केंद्र से कोष हासिल नहीं कर सकी।

टॅग्स :इंडियाकर्नाटकसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीबाढ़कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा