लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया सुझाव, कहा- साल में एक बार पुराने कार्यकर्ताओं का करायें मिलन समारोह

By भाषा | Updated: October 24, 2019 18:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस संवाद में उन्होंने पार्टी के परिश्रम का जिक्र किया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि वे पुराने कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर साल में कम से कम एक बार उनका मिलन समारोह करायें। मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी अचानक नहीं बनी है, चार-चार पीढी तक कार्यकर्ताओं ने अथाह परिश्रम किया है। परिवार के परिवार खपा दिये हैं। तब जाकर हमने लोगों का विश्वास पाया है।''

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया, ''पुराने कार्यकर्ताओं की सूची बनायें। तय करें कि साल में एक बार इन सबका मिलन समारोह करेंगे ।'' मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें समूह में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाना चाहिए। उनके साथ कार्य करेंगे तो आपके अगल बगल से आपको प्रेरणा मिलेगी । पुराने कार्यकर्ताओं से पार्टी का इतिहास पूछना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी जागरूक कार्यकर्ताओं का काम है कि अगल बगल में जितने परिवार रहते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बतायें। हकदार लोगों को पता नहीं होता कि सरकार उनके लिए कौन सी योजनाएं चला रही है । ऐसे में थोडा सा उनसे संपर्क कर उन्हें बतायें। सरकार की सामाजिक सुरक्षा स्कीमों के बारे में बतायें। उन्होंने कहा कि अगर हम देशवासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करते हैं तो देशवासी देश को आगे बढाने में बहुत बडा काम कर सकते हैं।

मोदी ने कहा, ''काशी की गलियां काशी की आन बान शान हैं। किस प्रकार बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए इन गलियों से गुजरने में मुश्किल हो जाती थी। मां गंगा के दर्शन में भी रूकावटें होती थीं । अतिक्रमण हो गया था ।''

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कारिडार से वहां जो बदलाव आ रहा है, उस पर देश के कोने कोने से आने वाले यात्री खुशी व्यक्त करते हैं। इतना बडा काम सरकार या प्रशासन की वजह से संभव नहीं हुआ। तीन सौ परिवारों ने अपनी पुश्तैनी प्रापर्टी सौंपकर योगदान दिया है। काशीवासियों के सहयोग के बिना ये निर्माण संभव नहीं हो सकता था।

मोदी ने कहा कि इस प्रक्रिया में दर्जनों प्राचीन मंदिर, जो दबे पडे थे, ये सब बाहर निकलकर आये । इसके कारण नयी काशी की पहचान हुई । अधिकतर लोगों को अब पता चला है कि काशी में बाबा का पूरा दरबार मौजूद है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसेंबली इलेक्शन 2019वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल