लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election: PM नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की आज होगी दो-दो चुनावी सभा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 07:32 IST

नरेंद्र मोदी का झारखंड में ये तीसरा चुनावी सभा है। इसके अलावा राहुल गांधी का यह दूसरा चुनावी सभा है। इसके पहले वह 3 दिसंबर को भी झारखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को बड़कागांव समेत 17 सीटों पर मतदान होंगे।कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव में 12 दिसंबर को चुनाव होना है।

झारखंड में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दे-दे चुनावी सभा होनी है। बता दें कि आज पीएम मोदी झारखंड के बरही (हजारीबाग) और बोकारो में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बड़कागांव (हजारीबाग) और रांची में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी का झारखंड में ये तीसरा चुनावी सभा है। इसके अलावा राहुल गांधी का यह दूसरा चुनावी सभा है। इसके पहले वह 3 दिसंबर को भी झारखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। 25 नवंबर को उन्होंने डालटनगंज और गुमला में जबकि तीन दिसंबर को उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की थी।

नरेंद्र मोदी के अलावा झारखंड में चुनाव प्रचार करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी चुनावी रैली में शामिल हो चुके हैं।

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को बड़कागांव समेत 17 सीटों पर मतदान होंगे। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया व कांके विधानसभा सीट शामिल है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडनरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा