लाइव न्यूज़ :

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस सख्त, अयोग्य घोषित करने की याचिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 14:24 IST

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बताया की पार्टी ने अदिति की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने संबंधी एक याचिका गत मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपी है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के व्हिप का उल्लंघन करते हुए सदन में उपस्थित होने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।अदिति को उसके बाद दोबारा नोटिस भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसका भी जवाब नहीं दिया।

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में जारी नोटिस का जवाब नहीं देने वाली रायबरेली से अपनी विधायक अदिति सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने संबंधी याचिका दाखिल की है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बताया की पार्टी ने अदिति की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने संबंधी एक याचिका गत मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपी है। उन्होंने बताया कि अदिति को गत दो अक्टूबर को राज्य सरकार द्वारा आहूत विधानमंडल के विशेष सत्र में पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करते हुए सदन में उपस्थित होने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया।

अदिति को उसके बाद दोबारा नोटिस भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसका भी जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पार्टी के निर्णय से असहमति जताने के आरोप में गत रविवार को अपने 10 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। 

 

 

 

टॅग्स :इंडियाअदिति सिंहकांग्रेसउत्तर प्रदेशसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा