लाइव न्यूज़ :

भाजपा वालों, डाटा को किनारे मत लगाओ, गरीबी को किनारे करोः प्रियंका गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 17:38 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘शेखचिल्ली के लतीफ़ों के बारे में ख़ास बात ये थी कि डींगें बड़ी-बड़ी होती थीं, लेकिन असल काम में सब चौपट। भाजपा सरकार भी डींगें हांकने के लिए डाटा छिपाने में लगी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देतो बहनों-भाइयों नया डाटा कहता है कि लोग गरीब हो रहे हैं। लोगों की खर्च करने की क्षमता घट रही है।गांवों में लोगों के पास खाने पर खर्च करने के पैसे भी कम हो रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रति व्यक्ति द्वारा खर्च की औसत राशि में गिरावट से जुड़ी खबर को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को डाटा नहीं, बल्कि गरीबी को किनारे लगाने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘शेखचिल्ली के लतीफ़ों के बारे में ख़ास बात ये थी कि डींगें बड़ी-बड़ी होती थीं, लेकिन असल काम में सब चौपट। भाजपा सरकार भी डींगें हांकने के लिए डाटा छिपाने में लगी है।’’

प्रियंका ने दावा किया, ‘‘ तो बहनों-भाइयों नया डाटा कहता है कि लोग गरीब हो रहे हैं। लोगों की खर्च करने की क्षमता घट रही है। गांवों में लोगों के पास खाने पर खर्च करने के पैसे भी कम हो रहे हैं।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भाजपा वालों, डाटा को किनारे मत लगाओ, गरीबी को किनारे करो।’’

कांग्रेस महासचिव ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है उसमें राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा गया है कि भारत में 2011-12 में एक व्यक्ति द्वारा खर्च की गई औसत राशि 1501 रुपये थी, जो 2017-18 में 3.7 फीसदी की गिरावट के साथ 1446 रुपये हो गई। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा