लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा का तंज- 'लोग पीएम मोदी के जुमले से ‘ऊब’ चुके हैं'

By भाषा | Updated: September 8, 2020 07:42 IST

गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अभी केवल दो लोग शासन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता प्रधानमंत्री से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और चीन के बारे पूछना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में केवल दो लोग शासन कर रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह: गोविंद सिंह डोटासरा पीएम मोदी को दो चीजों के लिये जाना जाता है, झूठ बोलने के लिये और दूसरा विदेश दौरे के लिये: राजस्थान कांग्रेस प्रमुख

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता अब उनके ‘झूठ’ को समझ चुकी है और उनके ‘‘जुमले’’ से ऊब चुकी है । उन्होंने यहां दावा किया कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का असर खत्म हो रहा है और जनता अब वो सुनती है जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोलते हैं।

डोटासरा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘प्रधानमंत्री को दो चीजों के लिये जाना जाता है...झूठ बोलने के लिये और दूसरा विदेश दौरे के लिये। कोरोना वायरस संक्रमण ने उनके विदेश दौरे पर ब्रेक लगा दिया है और जनता उनके झूठ को समझ गई है। जनता उनके 'जुमलों' से ऊब गई है।’ 

उन्होंने कहा, ‘इससे पहले जनता प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को इस उम्मीद के साथ सुना करती थी कि वह देश को कोई नयी दिशा दिखायेंगे। अब जनता उनसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और चीन के बारे पूछना चाहती है।’ 

डोटासरा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के बारे में बातचीत नहीं करना चाहते है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों, जीडीपी, कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की बढती संख्या के बारे में ट्वीट करते है जिसका जनता से अच्छा समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘देश में केवल दो लोग शासन कर रहे हैं... प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तथा बाकी केन्द्रीय मंत्री कुछ बोलते नहीं हैं।' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘लगता है इन दिनों अमित शाह भी किनारे हो गए हैं क्योंकि उनका कोई बयान नहीं आ रहा है।’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसराजस्थानराहुल गांधीमन की बातचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा