लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र LIVE: 'पीएम की माफी' पर हंगामा जारी, जानें आज की कार्यवाही का पूरा लेखा-जोखा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 15:14 IST

सोमवार को संसद के दोनों की ही सदनोंं में हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजों का असर देखने को मिला

Open in App

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। हंगामे के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अनुपूरक अनुदान मांगे पेश की। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राष्ट्रीय अध्याक शिक्षा परिषद अधिनियम, श्रम मंत्री संतोष कुमार ने उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दंत चिकत्सा (संशोधन) विधेयक और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भारतीय वन (संशोधन) विधेयक पेश किया। हालांकि सोमवार को संसद के दोनों ही सदनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों के रुझान का असर देखने को मिला। संसद का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी तक चलेगा।

जानें शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की सभी हलचलः-

3:00 PM- हम पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के अंदर लाने का समर्थन करते हैं। हमें बस राज्यों की सहमति चाहिए: वित्त मंत्री अरुण जेटली

1:30 PM- अब जब बीजेपी 19 राज्यों और केंद्र में सत्ता में है तो पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के अंदर लाने में क्या परेशानी हो रही है: पी. चिदंबरम

12:45 PM- उच्च सदन में आज प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं। लेकिन कुछ आरोप घातक हो सकते हैं।

12:20 PM- तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने 'FRDI' बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

12: 15 PM- राज्यसभा में आपराधिक नेताओं का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों के लिए विशेष कोर्ट बनाए जाने चाहिए ताकि जल्दी निपटारा किया जा सके।

 

12:00 PM: लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा है कि चुनाव खत्म हो चुके हैं। राजनीति से सदन का नुकसान नहीं होना चाहिए।

11:00 AM: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन का आगाज हुआ।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्र 2017भारतीय संसदनरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज